Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
श्वेता तिवारी ने 41 की उम्र में किया था जबरदस्त वेट लॉस, घटा लिया था 10 किलो वजन, ये डाइट की थी फॉलो
Shweta Tiwari weight loss : टेलीविजन की मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी ने 44 की उम्र में खुद को जिस तरह फिट और यंग बनाए रखा है, वह कई लोगों के लिए प्रेरणा है। लोग अक्सर उन्हें उनकी बेटी पलक तिवारी की बड़ी बहन समझ बैठते हैं, और इसका श्रेय जाता है उनकी फिटनेस को। साल 2019 में श्वेता ने अपनी फिटनेस जर्नी शुरू की थी, जब उनका वजन 73 किलो तक पहुंच गया था। प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर उन्होंने इंस्टाग्राम पर खुद बताया था कि वजन कम करने की इच्छा उन्हें लगातार परेशान कर रही थी।

डाइट प्लान से शुरुआत
शुरुआती समय में श्वेता ने व्यस्त शेड्यूल के कारण एक्सरसाइज नहीं की, बल्कि डाइटिंग पर फोकस किया। उनकी डाइट में सभी जरूरी पोषक तत्वों का संतुलन था, प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और कार्ब्स। वे ओट्स, दाल, ब्राउन राइस, मौसमी फल, नट्स, और मांस के पतले टुकड़े खाती थीं। साथ ही, वे दिनभर खूब पानी पीती थीं ताकि शरीर डिहाइड्रेट न हो और मेटाबॉलिज्म सक्रिय बना रहे।
श्वेता की न्यूट्रिशनिस्ट के अनुसार, डाइट को इस तरह डिजाइन किया गया कि श्वेता को भूखा न रहना पड़े। उन्हें छोटे-छोटे मील्स दिए जाते थे ताकि बार-बार भूख न लगे और शरीर को लगातार ऊर्जा मिलती रहे।
डिटॉक्स ड्रिंक्स और देसी उपाय
श्वेता की दिनचर्या में डिटॉक्स ड्रिंक्स भी शामिल थे। वे सुबह गुनगुने पानी में नींबू, शहद और अदरक मिलाकर पीती थीं, जो पाचन तंत्र को साफ करता है और मेटाबॉलिज्म को तेज करता है। इसके अलावा, हरी चाय और अनार का जूस भी उनकी डेली डाइट में था।
उन्होंने हल्दी वाला गर्म पानी पीना, दालचीनी का सेवन और तुलसी पत्तों को चबाना जैसे देसी नुस्खे भी अपनाए, जो उनके पाचन तंत्र को मजबूत करते थे और फैट बर्निंग में मददगार रहे।
एक्सरसाइज और नींद
जब श्वेता का वजन डाइट से काफी हद तक कम हो गया, तब उन्होंने वर्कआउट शुरू किया। उनकी एक्सरसाइज रूटीन में योगा, स्ट्रेचिंग, कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शामिल रही। इसके साथ ही, वे रोजाना 7-8 घंटे की नींद भी पूरी करती थीं क्योंकि उनका मानना है कि अच्छी नींद मेटाबॉलिज्म को बैलेंस रखने और शरीर को रिपेयर करने में मदद करती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
