Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
सर्दियों में आप भी मोजे पहनकर सोते हैं, तो पढ़ लीजिए इससे होने वाले नुकसान
Side Effects of Wearing Socks While Sleeping: कड़ाके की ठंड पड़नी शुरू हो गई है। खासकर सुबह और रात में ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई है। ऐसे में, सर्दियों में ठंड से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े पहनते हैं। कुछ लोगों को बहुत ज्यादा ठंड लगती है, जिसकी वजह से वे सोते वक्त भी गर्म कपड़े और मोजे पहनकर सोते हैं। लेकिन क्या रात में मोजे पहनकर सोना सही है या नहीं? कई शोधों में यह साबित हुआ है कि रात को मोजे पहनकर सोने से शरीर का तापमान स्थिर रहता है, जिससे नींद जल्दी आती है और स्लीप क्वालिटी भी बेहतर होती है। हालांकि, इसके कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं रात में मोजे पहनकर सोने के नुकसान -

ब्लड सर्कुलेशन में दिक्कत
रात में मोजे पहनकर सोने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन की समस्या हो सकती है। दरअसल, बहुत ज्यादा टाइट मोजे पहनने से ब्लड फ्लो में रुकावट आ सकती है, जिससे पैर में झुनझुनी या सुन्नपन की समस्या हो सकती है। इसलिए रात को सोने से पहले मोजे उतार दें या ढीले मोजे पहनकर सोएं।
बेचैनी
रात में मोजे पहनकर सोने से आपको बेचैनी की समस्या हो सकती है। दरअसल, सर्दियों में ब्लड वेसल्स सिकुड़ जाती हैं। ऐसे में, अगर आप रात में मोजे पहनकर सोते हैं, तो इससे शरीर को बहुत ज्यादा गर्मी लगती है। इसके कारण आपको बेचैनी और घबराहट की समस्या हो सकती है।
नींद में परेशानी
रात ने बहुत ज्यादा टाइट मोजे पहनने से आपको बेचैनी महसूस हो सकती है, जिससे आपकी नींद डिस्टर्ब होगी। इसलिए बेहतर होगा कि आप रात को सोने से पहले मोजे उतार दें।
सांस लेने में दिक्कत
रात में मोजे पहनकर सोने से पैरों की नसों पर दबाव पड़ता है। इसके कारण हार्ट को ब्लड पंप करने में ज्यादा जोर लगाना पड़ता है, जिससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
स्किन एलर्जी
गंदे या दिनभर पहने हुए मोज़े पहनकर सोने से स्किन इंफेक्शन होने का खतरा रहता है। दरअसल, दिनभर पहने हुए जुराब में धूल-मिट्टी और पसीना जमा होता है, जिसके कारण आपको स्किन एलर्जी या इंफेक्शन की समस्या हो सकती है।
इन बातों का रखें ध्यान
अगर रात को मोजे पहनकर सोते हैं, तो ढीले मोजे पहनकर ही सोएं।
हमेशा साफ और धुले हुए मोजे पहनकर सोएं।
नायलॉन या सिंथेटिक फैब्रिक के बजाय कॉटन के मोजे पहनें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
