Latest Updates
-
Sharad Purnima 2026: शरद पूर्णिमा की रात शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या है नियम -
शरद पूर्णिमा की रात चांद की रोशनी में क्यों रखी जाती है खीर? जानें धार्मिक और वैज्ञानिक कारण -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ से पहले चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये 5 होममेड फेस पैक -
Sharad Purnima 2026: 25 या 26 अक्टूबर, कब है शरद पूर्णिमा? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय -
Shamonda Virus: शमोंडा वायरस क्या है और कैसे फैलता है? फ्रांस में पहली बार इंसान संक्रमित, जांच शुरू -
बार-बार सिरदर्द होना हो सकता है इन 6 गंभीर बीमारियों का संकेत, नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी -
सौंफ और धनिया का पानी पीने से सेहत को मिलते हैं कई फायदे, जानें सेवन का सही तरीका -
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई
लू से लग गई दस्त, तो एक गिलास पानी में इस चीज को घोल को पीने से मिलेगा आराम
Loose Motions Home Remedies : गर्मी में खराब खानपान की वजह से पेट जल्दी खराब हो जाता है। जिस वजह से पेट संबंधी दिक्कतें होने लगती हैं। लू लगने पर दस्त जैसी दिक्कते हो सकती है। दस्त लगने से मल पानी की तरह पतला होकर शरीर से निकलने लगता है। इस वजह से शरीर जल्दी जरूरी इलेक्ट्रालाइट्स को खो देता है और डिहाइड्रेशन की समस्या हो जाती है।
अगर आप भी दस्त से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के लिए कुछ घरेलू चीजों का उपाय कर पेट की तकलीफ से दूर हो सकती है।

धनिया पानी
धनिया पानी भी दस्त के लिए अच्छा उपाय है। आप धनिया को पानी में उबालकर इसे ठंडा करके पिएं। इसे पीने से दस्त कंट्रोल में आ जाता है।
खूब पानी पिएं
लू में दस्त लगने पर खूब पानी पिएं। आपको हर 15-20 मिनट के बाद पानी पीना चाहिए, जिससे आपके शरीर से टॉक्सिक पदार्थ निकल जाएं।
सौंफ पानी
दस्त लगने पर तुरंत राहत पाने के लिए एक गिलास पानी में आधा चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। इस पानी को ठंडा होने पर छानकर पीने से पेट को ठंडक मिलती है और दस्त से भी छुटकारा मिल जाता है। पानी पीने के बाद सौंफ के दाने चबाने से भी राहत मिलती है।
दालचीनी
दालचीनी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण पेट को आराम देती है। एक कप पानी में दालचीनी का टुकड़ा डालकर पीने से पेट को आराम मिलता है और दस्त की दिक्कत दूर होती है।
अदरक का रस
अदरक का रस लू में दस्त को ठीक करने में मददगार होता है। एक गिलास पानी में अदरक को पीसकर रस निकालकर इसे पानी में मिलाकर पीने से आराम मिलेगा
यह भी करें ट्राय करके देखे
यहा तक कि नमक, चावल का पानी, चाशनी, नारियल पानी, अनार का रस, और अदरक जैसे घरेलू उपाय भी दस्त के इलाज में मददगार हो सकते हैं। लेकिन, यदि आपको खूब ज्यादा और लंबे समय से दस्त हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना बेहतर होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
