Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप
Food Adulteration: कहीं आपके खाने में भी तो नहीं मिला है धतूरा! FSSAI ने बताया जांच का तरीका
Food Adulteration: पिछले कुछ सालों में मिलावटी खाद्य पदार्थ चिंता का विषय बन गया है। फिर चाहे बात रोजमर्रा में आने वाले मसालों की हो या फिर पैक्ड फूड आइटम्स की। हर चीज में मिलावट हैरत की न आम लोगों की बीच सेहत को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। इन खाद्य पदार्थों में मिलावट इतनी बारीक होती है, कि आम व्यक्ति इतनी आसानी असली और नकली का फर्क मालूम ही नहीं कर पता है।
ऐसे में FSSAI ने जनता को इसके बारे में जागरूक करने और खाद्य में मिलावट की जांच के लिए ट्विटर पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर Eat Right India अभियान के जरिए आम जनता को अवेयर करके मिलावटी खाने के चुंगल से आजाद करने के लिए अभियान चलाया है।

अनाज में धतूरा मिलाते हुए वीडियो
FSSAI ने एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है, जिससे आपको यह टेस्ट करने में मदद मिलती है कि आपका भोजन मिलावटी है या नहीं। हाल ही में FSSAI ने ट्विटर पर अनाज में "धतूरे" की मिलावट की पहचान करने का एक वीडियो शेयर किया है।
FSSAI ने ऐसा इसलिए किया है क्योंकि आजकल अनाज में धतूरे जैसे हानिकारक पदार्थ की मिलावट की जा रही है, जो सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
धतूरा एक खतरनाक जहर फिर सेहत के लिए फायदेमंद कैसे?
विशेषज्ञों के मुताबिक, धतूरा नौ प्रजातियों के जहरीले वेस्परटाइन फलों वाले पौधों की एक प्रजाति है ,जो नाइटशेड परिवार सोलानेसी से ताल्लुक रखता है। धतूरे का इस्तमेाल आमतौर पर धार्मिक अनुष्ठानों के लिए किया जाता है और इसका हर हिस्सा जहरीला होता है।
वैसे जहरीला होने के बावजदू भी यह आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. बवासीर, जोड़ों में दर्द, गठिया जबकि कफ और जुकाम को दूर करने के लिए भी सदियों से धतूरे का इस्तेमाल किया जाता रहा है।
इसे कई तरह के तेलों के साथ मिलाकर अगर शरीर पर लगाया जाए, तो यह दर्द से राहत दिलाता है। लेकिन अनजाने में भी अगर धतूरे को खा लिया जाए तो मौत भी हो सकती है। धतूरे के सेवन से मुंह सूखना, पुतलियों का बढ़ना, नजर का धुंधला होना, सांस लेने में तकलीफ, घबराहट जैसी समस्या होने लगती है।
अनाज में धतूरे की मिलावट की ऐसे करें पहचान
- अनाज में धतूरे की मिलावट का पता लगाने के लिए एक कांच की प्लेट में थोड़ा सा अनाज लें।
- धतूरा के चपटे किनारे वाले काले-भूरे रंग के बीजों की जांच करें।
- असली और शुद्ध अनाज में धतूरे के बीज नहीं होंगे। जबकि नकली अनाज में में धतूरे के इन बीजों को देखा जा सकता है।
अनाज में मिलावट है या नहीं, इसकी पहचान करने के लिए इस टेस्ट को घर बैठे जरूर आजमाएं। आप दुकान या स्टोर पर भी यह टेस्ट आसानी से कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
