Latest Updates
-
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम
सर्दियों में जुराब पहनकर सोना चाहिए या नहीं? जवाब सुनकर चौंक जाएंगे आप!
शीतलहर की वजह से कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड से बचने के लिए वॉर्मर, जैकेट और मोजे का सहारा ले रहे हैं। हालांकि रात में खुद को गर्म और आरामदायक रखने के लिए बहुत से लोग बिस्तर पर मोजे पहन कर सो जाते हैं।
कई लोगों के मन में ये सवाल आता हैं कि क्या सोते वक्त मोजे पहन कर सोना चाहिए या नहीं?

कुछ लोगों का मानना है कि इससे बॉडी ज्यादा गर्म हो जाती है और नींद में खलल पड़ने का खतरा होता। लेकिन वास्तव में मोजा बॉडी के अंदरूनी तापमान को रेगुलेट करने का काम करता है।
मोजे पहनने के फायदे
खासकर सर्दियों में हम कितना भी रजाइया- कंबल ओढ़ ले पैर गर्म नहीं होता, तो पूरे शरीर में ठंड का एहसास होता है ऐसे में मोजे पहन के आपके शरीर को गर्माहट मिलती है। मोजे पहनकर सोना डिस्टल वासोडिलेशन की प्रक्रिया के लिए फायदेमंद होता है। यह वह जगह है जहां रक्त प्रवाह हाथों और पैरों में बढ़ जाता है, साथ ही कोर तापमान को कम करता है और आपको तेजी से सो जाने में मदद करता है।
मेनोपॉज में फायदेमंद
रात के समय मेनोपॉज हॉट फ्लैशेस बॉडी का तापमान बढ़ाने का काम करते हैं। ऐसे में आप सोचते होंगे कि मोजे पहनकर सोने तापमान और बढ़ने लगेगा। हालांकि, होता इससे विपरीत है क्योंकि गर्म पैर ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करते हैं, जो शरीर के तापमान को स्थिर करता है और मेनोपॉज हॉट फ्लैशेस को कम करने में मदद कर सकता है।
फटी एड़ियों की समस्याएं से बचाएं
यदि आप सूखी, फटी एड़ी से पीड़ित हैं, तो यह लगातार ठंडी, शुष्क हवा के संपर्क में रहने से हो सकता है जो आपकी त्वचा को शुष्क कर देता है। इसे ठीक करने के लिए अपने पैरों को मॉइस्चराइज करके मोजा पहनें।
ऐसे लोग कतई मौजे पहनकर न सोएं
डॉक्टरों का कहना है कि जिन लोगों को पैरों में घाव है, या ब्लड सर्कुलेशन से जुड़ी समस्या हैं तो उन्हें रात में जुराब पहन कर नहीं सोना चाहिए। जो लोग गर्म तापमान वाले वातावरण में रहते हैं उन्हें भी जुराब नहीं पहनना चाहिए। जिन लोगों को फंगल इन्फेक्शन की समस्या है उन्हें भी ऐसा करने से बचना चाहिए। जुराबों को साफ रखना और उन्हें समय समय पर साफ करते रहना भी काफी आवश्यक होता है। इससे इन्फेक्शन होने का रिस्क कम होता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications