Latest Updates
-
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम
मोटापे से 30 सेकेंड नहीं दौड़ पाती थी सोनाक्षी सिन्हा, फिर कैसे 30 किलो घटाकर बनी 'दबंग गर्ल'
Sonakshi Sinha Weight Loss journey: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की फोटो सामने आई है, जिसमें दोनों ही एक दूसरे के साथ खूब अच्छे लग रहे हैं। दबंग से फिल्मी करियर शुरू करने वाली सोनाक्षी आज फिल्मी दुनिया का जाना माना नाम बन चुकी है।
सोनाक्षी न सिर्फ खूबसूरती बल्कि अपनी छरहरी काया की वजह से भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हैं। लेकिन क्या अप जानते हैं सोनाक्षी का वजन कभी 90 किलो के आसपास हुआ करता था।
एक इंटरव्यू में सोनाक्षी ने बताया था कि अपनी पहली फिल्म के लिए उन्होंने 30 किलो वजन कम किया। उन्होंने 18 की उम्र में ही वेट लॉस करना शुरू कर दिया था। मोटापे की वजह से वो 30 सेकंड से अधिक समय तक ट्रेडमिल पर भाग नहीं पाती थी।

एक्ट्रेस ने बताया कि एक्टिंग के लिए उन्होंने वजन कम करने का फैसला किया। बॉलीवुड में आने से पहले सोनाक्षी का वजन 96kg था। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने कैसे वजन कम किया।
इन वर्कआउट से घटाया वजन
सोनाक्षी बताती हैं कि उन्होंने जिम जरूर ज्वाइन किया था लेकिन इसे उन्होंने बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने ऐसे वर्कआउट्स को चुना जो करने में आसान थें पिलाटे इसमें से एक है। वह हर सुबह खाली पेट 30-45 मिनट कार्डियो करने के बाद 20 मिनट ब्रिस्क वॉकिंग करती थी।
सोनाक्षी ने इस डाइट से कम किया वेट
सोनाक्षी को खानपान का खूब शौक है। वेट लॉस जर्नी के दौरान उन्होंने सिर्फ हेल्दी डाइट का खास ध्यान रखा। सोनाक्षी ने वेटलॉस के लिए हाई-प्रोटीन और लो कार्बोहाइड्रेट डाइट लेना शुरू किया। वो दिन भर में खूब सारा पानी पीना पीती थी। मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के लिए उन्होंने हर 2 घंटे में छोटी-छोटी मील खाना शुरू किया। इसके अलावा वह शाम में 6 बजे के बाद कार्ब्स को हाथ भी नहीं लगातीं और डिनर भी जल्दी कर लेती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
