Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
4 साल से इस एक्टर ने नहीं खाई रोटी, मरीजों जैसी लेते हैं डाइट, फिटनेस में अक्षय-सलमान को देते हैं टक्कर
फिल्म इंडस्ट्री में फिटनेस और शानदार बॉडी बनाए रखना हर स्टार के लिए अहम है। सलमान खान और ऋतिक रोशन इस मामले में हमेशा चर्चा में रहते हैं, लेकिन इंडस्ट्री में एक ऐसा एक्टर भी है जो इन दोनों को कड़ी टक्कर देता है। यह एक्टर अपनी डेडिकेशन और जबरदस्त फिटनेस से फैंस को प्रेरित करता है। वह न केवल जिम में घंटों बिताता है, बल्कि हेल्दी लाइफस्टाइल और बैलेंस्ड डाइट को भी प्राथमिकता देता है। उसकी मेहनत और लगन उसे एक अलग पहचान देती है।
आज हम आपको इंडस्ट्री के एक ऐसे स्टार के बारे में बताएंगे, जिनका डाइट शेड्यूल बेहद कठिन है। इसे फॉलो करना किसी के लिए आसान नहीं। फिटनेस के मामले में यह एक्टर बड़े-बड़े सुपरस्टार्स को भी कड़ी टक्कर देता है।

हम यहां 51 वर्षीय सोनू सूद की बात कर रहे हैं, जो इन दिनों अपनी मच अवेटेड फिल्म 'फतेह' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। दमदार एक्टिंग और शानदार फिटनेस के लिए चर्चित सोनू फिटनेस के मामले में सलमान खान और ऋतिक रोशन को कड़ी टक्कर देते हैं। हाल ही में, एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी डाइट प्लान के राज खोले और बताया कि वे इतनी जबरदस्त फिटनेस कैसे बनाए रखते हैं, जिससे वे हमेशा प्रेरणा का स्रोत बने रहते हैं।
अस्पताल जैसा खाते है खाना
हाल ही में जिस्ट के साथ बातचीत में सोनू सूद ने अपने डाइट प्लान का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने कभी शराब नहीं पी और वे पूरी तरह शाकाहारी हैं। सोनू ने मजाक में कहा, "मेरी डाइट बहुत बोरिंग है। जब भी कोई घर आता है, तो कहता है कि मैं अस्पताल का खाना खाता हूं।" उनकी सादगी भरी डाइट और शाकाहारी जीवनशैली उनके बेहतरीन फिटनेस का राज है, जो हर किसी के लिए प्रेरणादायक है।
वेजेटेरियन है सोनू सूद
सोनू सूद ने बताया कि उनके घर में सभी नॉन-वेज खाते हैं, लेकिन वे शाकाहारी हैं। पिछले 4 साल से उन्होंने रोटी नहीं खाई। दोपहर में दाल-चावल और नाश्ते में एग व्हाइट, ऑमलेट, सलाद, एवोकाडो, भुनी सब्जियां या पपीता खाते हैं। वे कभी डाइट में चीट नहीं करते, हालांकि मक्के की रोटी कभी-कभी खा लेते हैं।
कभी नहीं पी शराब
सोनू सूद ने खुलासा किया कि उन्होंने कभी शराब का स्वाद नहीं चखा। हालांकि, एक बार सलमान खान की पार्टी में उन्होंने एनर्जी ड्रिंक में शराब मिलाकर इसे आज़माया था, ताकि इसका स्वाद महसूस कर सकें। इसके बावजूद, वे अपनी सख्त डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल पर कायम रहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
