Latest Updates
-
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व
थायराइड के कारण नहीं घट रहा है वजन, अपनी डाइट में शामिल करें ये हेल्दी सब्जियों का सूप
बदलती लाइफस्टाइल, खानपान पर ध्यान न देना, या अन्य कारणों से लोगों में खासकर महिलाओं में थायराइड की समस्या बढ़ती जा रही है। थायराइड आपके गले के निचले हिस्से के बीच एक तितली के आकार की छोटी सी ग्रंथि होती है, जो मेटाबॉल्जिम को कंट्रोल करने में मदद करती है।
शरीर में मौजूद थायराइड ग्रंथि जब बहुत ज्यादा या बहुत कम थायराइड हार्मोन का उत्पादन करता है तो इससे थायराइड की बीमारी शुरू हो जाती है। थायराइड होने पर या तो व्यक्ति का वजन तेजी से बढ़ने लगता है जिसे हाइपोथायरायडिज्म कहते है। जबकि कुछ लोगों का वजन तेजी से घटने लगता है, जिसे हाइपरथायरायडिज्म कहते हैं।

थायराइड की बीमारी को कंट्रोल करने के लिए आप अपनी डाइट में हेल्दी सब्जियों के सूप को शामिल कर सकते हैं। सब्जियों से भरपूर इस सूप को पीने से आपको थकान, कब्ज, स्किन प्रॉब्लम्स जैसी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में आप इस हेल्दी और टेस्टी सूप को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें।
थायराइड हेल्थ बूस्टिंग सूप -
सामग्री -
* नारियल का तेल - 1 बड़ा चम्मच
* प्याज - 1 (कटा हुआ)
* लहसुन - 2 कली
* गाजर - 2 (क्यूब आकार में कटे हुए)
* मशरूम - 1 कप कटा हुआ
* सब्जी शोरबा - 4 कप
* पालक - 1 कप कटा हुआ
* हल्दी - 1 छोटा चम्मच
* अजवायन - 1 चम्मच सूखे
* नमक - स्वादानुसार
* काली मिर्च - स्वादानुसार
* ताजा नींबू का रस
सूप बनाने की विधि -
1. सूप बनाने के लिए सबसे पहले मध्यम आंच पर एक बड़े बर्तन में नारियल का तेल गरम कर लें। अब इसमें प्याज़ और लहसुन डालकर हल्का फ्राई कर लें।
2. अब इस बर्तन में गाजर, अजवाइन और मशरूम डालें। कुछ मिनट के लिए इस फ्राई करें, जब तक सब्जियां नरम न हो जाए।
3. अब इस मिश्रण में सब्जी शोरबा डालें और अच्छे से उबाल लें। एक उबाल आने के बाद गैस का फ्लेम धीमा कर दें और लगभग 20 से 25 मिनट के लिए इसे गैस पर पकने के लिए छोड़ दें।
4. अब इस मिश्रण में पालक, हल्दी और ड्राई अजवायन डालकर अच्छी तरह से मिलाएं और इसे 5 मिनट के लिए उबलने दें।
5. अब अपने स्वाद के अनुसार इस सूप में नमक और काली मिर्च मिला दें।
6. अब सूप को गर्मागर्म परोसे और अपने स्वादानुसार इसमें नींबू का रस मिलाएं।
थायराइड में इस सूप को पीने के हेल्थ बेनिफिट्स -
1. नारियल का तेल
नारियल थायराइड के मरीजों के लिए सबसे अच्छा विकल्प माना जाता है। फिर चाहे आप नारियल का सेवन कच्चा करें या इसके तेल का। इसके सेवन से आपका थायराइड फ़ंक्शन सही तरह से काम कर सकता है।
2. प्याज और लहसुन
प्याज और लहसुन एंटीऑक्सिडेंट और सल्फर कंपाउंड से भरपूर होते हैं, जो थायराइड स्वास्थ्य में मदद कर सकते हैं। लहसुन थायराइड के अनुकूल है क्योंकि यह ब्लड शुगर के चयापचय का समर्थन करता है और सूजन से लड़ सकता है।
3. गाजर
बीटा-कैरोटीन, विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट के गुणों से भरपूर गाजर, आपके थायराइड फंक्शन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
4. अजवाइन
इसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट के गुण मौजूद होते हैं जो थायराइड स्वास्थ्य सहित आपके पूरे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं।
5. मशरूम
मशरूम सेलेनियम का अच्छा स्रोत है, जो थायराइड हार्मोन उत्पादन के लिए बहुत जरूरी होता है।
6. पालक
पालक विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से से भरपूर है। ये आपके पूरे हेल्थ का समर्थन करता है और थायरॉयड की समस्या को कंट्रोल करने में फायदेमंद है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
