इस चीज को उबालकर खाने से बॉडी बनेगी लौहे जैसी फौलादी, मीट से कई गुना प्रोटीन मिलेगा इसमें

सोया चंक का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं, सब्‍जी या पुलाव में डालकर इन्‍हें खाने में खूब मजा आता है। लेक‍िन आपको बता दें क‍ि सोया चंक के बेहतरीन फायदे पाने के ल‍िए उबले हुए सोयाबीन का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है।

उबले हुए सोयाबीन का सेवन करने से न सिर्फ मसल्‍स स्‍ट्रॉन्‍ग होती है बल्कि हड्डियां भी लौहे की तरह फौलादी बनती है। इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। सोयाबीन में फाइबर, विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन डी, प्रोटीन जैसे तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के ल‍िए हर ल‍िहाज से खूब फायदेमंद है। तो आइए जानते हैं उबले हुए सोयाबीन खाने के फायदे ।

Soya Chunks: Health Benefits, Nutrition Value and Why You Should eat boiled soya

सोया चंक की न्‍यूट्रिशन वैल्‍यू

सोया चंक की न्‍यूट्रिशन वैल्‍यू कई मांसाहारी खाद्य पदार्थों के बराबर है। ये हाई कंटेट प्रोटीन फूड में से एक है। बात करें अन्‍य न्‍यूट्रिशन की तो, सोया में पॉलीअनसेचुरेटेड फैट , प्रोटीन और ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है।

100 ग्राम बिना पके सोया चंक्स में 52 ग्राम प्रोटीन के साथ 345 कैलोरी, 0.5 ग्राम कुल फैट, 33 ग्राम कार्बोहाइड्रेट और 13 ग्राम डाइट्री फाइबर होता है। शरीर को कोई अतिरिक्त चीनी नहीं देते और ये सोडियम , कैल्शियम और आयरन (Calcium से भी भरपूर होते हैं। तो आइए अब सोया चंक के फायदे भी जान लेते हैं:

मसल्‍स के ल‍िए फायदेमंद

उबले हुए सोयाबीन खाने से मसल्‍स को खूब फायदे मिलते है। क्योंकि सोयाबीन में खूब मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। जो मांसपेशियों को मजबूत बनाने के साथ ही मसल्‍स बनाने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद प्रोटीन के सेवन से मसल्स बिल्डिंग में मदद मिलती है। एक्‍सरसाइज और वेट ट्रेनिंग के बाद ब्रेक हुए मसल्स को रिपेयर करने में मदद करता है।

हड्डियों के लिए फायदेमंद

उबले हुए सोयाबीन हड्डियों के लिए भी फायदेमंद है। क्योंकि सोयाबीन विटामिन डी से भरपूर होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ इससे जुड़ी परेशानी भी दूर करता है।

कोलेस्ट्रॉल को करे कंट्रोल

ज‍िन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल है, उन्‍हें उबले हुए सोयाबीन का सेवन करना चाह‍िए, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला फाइबर बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारी का खतरा कम होता है।

शरीर को रखे एनर्जेटिक

अगर आप रोजाना नियमित रूप से उबले हुए सोयाबीन का सेवन करते हैं, तो यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद आयरन, प्रोटीन जैसे तत्व शरीर को एनर्जेटिक रखने में मदद करते हैं।

Soya Chunks: Health Benefits, Nutrition Value and Why You Should eat boiled soya

पाचन को रखे दुरुस्त

उबले हुए सोयाबीन का फाइबर से भरपूर होते हैं, जो पाचन क्रिया को बढ़ावा देते और मेटाबॉल‍िज्‍म की प्रक्रिया को तेज करते है।

इम्यूनिटी को करे बूस्ट

जिन लोगों की इम्‍यूनिटी कमजोर है। उन्‍हें उबले हुए सोयाबीन का सेवन करना चाह‍िए, यह फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मदद करते हैं, जिससे आपका वायरल संक्रमण से बचाव होता है।

आंखों को रखे स्वस्थ

उबले हुए सोयाबीन का सेवन आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। क्योंकि सोयाबीन एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होते हैं, जो आंखों को स्वस्थ रखने में और आंखों से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में मदद करते हैं।

डिसक्‍लेमर: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।

Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्‍वास्‍थ्‍य प्रदात्ता से सलाह लें।

Desktop Bottom Promotion