Latest Updates
-
किस विटामिन की कमी से चक्कर आते हैं? जानें कैसे करें कमी को पूरा -
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह दूसरी बार बने माता-पिता, एक्ट्रेस ने राधा अष्टमी पर दिया बेटी को जन्म -
Oscars 2027: सिर्फ 90 लाख कमाने वाली ‘गोंधल’ ने 33 फिल्मों को पछाड़ा, बनी भारत की ऑफिशियल एंट्री -
Mahalaxmi Vrat Katha: महालक्ष्मी व्रत में जरूर पढ़ें ये कथा, मां लक्ष्मी पूरी करेंगी हर मनोकामना -
Mahalaxmi Vrat 2026: महालक्ष्मी व्रत आज से शुरू, जानें पूजा विधि, नियम और महत्व -
Radha Ashtami Vrat Katha: राधा अष्टमी पर पढ़ें यह व्रत कथा, किशोरी जी के साथ श्री कृष्ण का मिलेगा आशीर्वाद -
Radha Ashtami Wishes in Sanskrit: इन संस्कृत श्लोकों और संदेशों से अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
Radha Ashtami 2026 Wishes: राधा रानी की कृपा...इन संदेशों के जरिए अपनों को दें राधा अष्टमी की शुभकामनाएं -
खाना खाने के बाद 10 मिनट वॉक करना क्यों है जरूरी? जानें इसके 5 जबरदस्त फायदे -
राधा अष्टमी का व्रत क्या दोपहर तक रखा जाता है? जानें राधा अष्टमी व्रत नियम, विधि और पारण का समय
ठंड से पेट में होने लगे दर्द और मरोड़, बिना देर करें तुरंत करें इन चीजों का सेवन, मिलने लगता है आराम
Abdominal Cramps During Winter Home Remedies : सर्दियों के मौसम में अक्सर ठंड लगने से जुकाम और खांसी ही नहीं होती है। लोग पेट दर्द और मरोड़े उठने से भी परेशान हो जाते हैं। यह समस्या गर्म कपड़े ना पहनने या देर तक पानी में रहने के कारण हो सकती है। ऐसा करने से लोग ठंड का शिकार हो जाते हैं। ऐसे में कुछ घरेलू उपायों के इस्तेमाल से ठंड में होने वाले पेट की मरोड़ों को दूर किया जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे कि पेट दर्द को दूर करने के लिए कौन से घरेलू उपाय आपके काम आ सकते हैं।

चुटकी भर हींग का सेवन
पेट दर्द को दूर करने के लिए हींग आपके बेहद काम आ सकती है। इनके सेवन से न केवल पाचन तंत्र को सक्रिय किया जा सकता है बल्कि ये गैस, अपच आदि को दूर करने में भी बेहद उपयोगी है। ठंड लगने पर एक गिलास उबले हुए पानी में चुटकी भर हींग डालकर पी लें।
तुलसी चबाएं
तुलसी के अंदर एंटी ऑक्सीडेंट इन्फ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो पेट दर्द को दूर करने में उपयोगी हैं। यह उल्टी और मतली को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
तेल की मालिश
यदि आपका पेट दर्द ठंड के कारण हो रहा है तो ऐसे में आप सरसो के गुनगुने तेल से पेट की मालिश करें। इससे भी समस्या दूर हो सकती है।
मेथी के दाने
पेट में मरोड़ होने लगे तो मेथी के दानों को लें और भिगोकर इसके पानी को पी लें। इसके अलावा मेथी दाने का पाउडर पानी के साथ खाने पर भी आराम मिल सकता है।
अदरक
आयुर्वेद में अदरक (Ginger) को उसके गुणों के चलते औषधि कहा जाता है। यह पेट की समस्याओं का एक प्राकृतिक नुस्खा है जो तकलीफ दूर करने में असरदार है। इसके सेवन के लिए अदरक को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर पानी में उबालें और इस पानी को चाय की तरह पिएं। इसके अलावा अदरक को कच्चा भी खाया जा सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
