Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक हफ्ते में घटाया 10 KG, इतना जल्दी वेटलॉस करना सही है?
Suchitra Krishnamoorthi Lose Weight: शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म 'कभी हां कभी ना' की लीड एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'डंक: वन्स बिटन ट्वाइस शाइ' की वजह से चर्चा में हैं। इसके अलावा सुचित्रा अपने वेटलॉस की वजह से भी सुर्खियों में छाई हुई हैं।
अपकमिंग मूवी में एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने फिल्म में एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है, इसके लिए एक्ट्रेस ने अपना 10 किलोग्राम वजन कम किया। एक्ट्रेस ने सिर्फ एक हफ्ते में वेटलॉस करके सभी को चौंका दिया है।

आइए जानते हैं कि कैसे एक एक्ट्रेस ने ये कारनामा कर दिया।
सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने 10 किलो वजन कैसे कम किया?
फिल्म में पुलिसकर्मी की भूमिका निभाने वाली सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने बताया कि 10 किलोग्राम वजन कम किया है। इसमें हैरानी की बात ये है कि इतनी जल्दी इतना ज्यादा वजन उन्होंने काफी मेहनत के बाद घटाया है। 1 हफ्ते में 10 किलो वजन कम करना मजाक की बात नहीं है।
मूवी में अपने रोल को रियल टच देने के लिए सुचित्रा ने काफी फिटनेस पर ध्यान दिया है कि इसके लिए उन्होंने काफी अनुशासित तरीके से रुटीन फॉलो किया है। इन वीडियोज में देख सकते हैं कि सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपने रोल के लिए कितना हार्ड वर्क किया है।
बता दें, फिल्म सुचित्रा कृष्णमूर्ति 90's की 'वादे-इरादे', 'जज्बात' और 'जज्बा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं लेकिन उनकी बड़ी हिट 'कभी हां कभी ना' थी। इसके बाद कई सालों तक बॉलीवुड से गायब रहने के बाद सुचित्रा कृष्णमूर्ति फिर से कमबैक कर रही हैं।
इस बात पर ध्यान दें
कई किलो वजन एकदम से कम करना भी बिल्कुल अच्छा नहीं होता है। सप्ताह में एक से दो किलो वजन कम करना ठीक होता है। इससे कम समय में अधिक वजन कम करना अनहेल्दी हो सकता है।
जल्दी-जल्दी वजन कम करने के लिए लो- कैलोरी फूड खाना पड़ता है। पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। जिसकी वजह से कमजोरी, हेयरफॉल, एनिमिया जैसी दिक्कते हो सकती हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications