Latest Updates
-
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश
Benefits of Pumpkin Flower इस सब्जी के फूल को खाने से हड्डियों का दर्द होगा दूर, ये भी होंगे फायदे
कद्दू एक सुपरफूड है जिसके खूब सारे फायदे हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कद्दू की ही तरह इसके पीले और खूबसूरत फूल भी गुणों का भंडार है। इस फूल के पोषक तत्वों की बात करें तो कद्दू के फूलों में कैल्शियम,फास्फोरस, विटामिन, मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं।
कद्दू की सब्जी की तरह ही कद्दू के फूलों का सेवन करने से भी शरीर स्वस्थ रहता है और ये इम्यूनिटी को बढ़ाता है। आइए जानते हैं कद्दू के फूलों के सेवन से सेहत को होने वाले फायदों के बारे में।

पाचन को मजबूत करता है
कद्दू के फूलों में खूब फाइबर होता है। फाइबर पाचन तंत्र के लिए महत्वपूर्ण होता है। कद्दू के सेवन से पेट में भारीपन, अपच और कब्ज जैसी समस्या भी दूर हो सकती है। इसलिए पेट के लिए ये फूल बहुत सेहतमंद हैं।
विटामिन सी की है भरमार
विटामिन सी से भरपूर कद्दू के फूल के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होती है। विटामिन सी शरीर में आयरन के अवशोषण को तेज करता है और सर्दी-जुकाम के खतरे को कम करता है। कद्दू के फूल का सेवन कर आप वायरल इंफेक्शन के खतरे से बचा सकते हैं।
फंगल इंफेक्शन से रखे दूर
बारिश के मौसम में फंगल इंफेक्शन जैसा खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में आप कद्दू के फूल का सेवन कर सकते हैं। यह फूल रोगों से बचाता है और जल्द रिकवरी में कारगर साबित होता है।
आंखों की रोशनी के लिए बढ़िया
नियमित रूप से कद्दू का फूल खाने से रतौंधी जैसे समस्याओं में भी फायदेमंद होता है। इसे खाने से ड्राई आंखों की समस्या से निजात मिलती है।
हड्डियों के लिए
कद्दू के फूल में कैल्शियम और फास्फोरस बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। इसलिए कद्दू का फूल हड्डियों के लिए औषधि से कम नहीं हैं। इसके सेवन से ओस्टियोपोरोसिस रोग की समस्या से भी छुटकारा मिल सकता है।
डिस्कलेमर: आर्टिकल में बताए गए फायदे, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
