Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Swantantrya Veer Savarkar: रणदीप हुड्डा ने घटाए 26 किलो वजन, बहन की बनाई इस डाइट को किया था फॉलो
Randeep Hooda Transformations : 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' मूवी के वजह से रणदीप हुडा इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। मूवी में रणदीप हुड्डा ने दामोदर सावरकर का किरदार निभाया है। वैसे आपको बता दें कि बतौर निर्देशक रणदीप की यह पहली फिल्म भी है। इस फिल्म के किरदार में फिट बैठने के लिए रणदीप ने अपने फिजिक्स ट्रांसफॉर्मेशन से हर किसी चौंका दिया है।
दरअसल एक्टर ने इस रोल में फिट बैठने के लिए 26 किलो वजन कम किया था। एक्टर ने कुछ दिनों पहले खुद अपने इस ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की थी। अब उन्होंने खुद इस बात का खुलासा किया है कि कैसे उन्होंने इतना वेटलॉस किया है? चलिए यहां जानते हैं एक्टर का डाइट प्लान और एक्सरसाइज के बारे में।

26 किलो घटाया वजन
फिल्म की रिलीज से पहले 18 मार्च, 2024 को, रणदीप हुड्डा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर की थी। जिसमें उनका घटा वजन देखकर फैंस चौंक गए थे। वीर सावरकर के किरदार के लिए एक्टर ने 26 किलो वेटलॉस किया था। तस्वीर के इंटरनेट पर वायरल होते फैंस ने उनके स्ट्रिक्ट वेटलॉस को लेकर कई तरह के कयास लगाने शुरु कर दिए थे कि रणबीर दूध और खजूर की डाइट पर हैं।
हालांकि एक इंटरव्यू के दौरान रणदीप ने अपनी डाइट के बारे में खुलासा भी किया था और कहा था कि मुझे डर लगता है कि लोग ऐसी खबरे पढ़ने के बाद तुरंत फॉलो करने लगते हैं जो की गलत हैं। मैं दूध और खजूर की डाइट पर नहीं था। ऐसी मनगढ़त डाइट सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। जानते हैं कि रणदीप ने फिर कैसे वेटलॉस किया।
वेटलॉस के लिए इस डाइट को किया रणदीप किया फॉलो
रणदीप हुडा ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि उनकी बहन, डॉ. अंजलि हुड्डा एक इंटरनल मेडिसन स्पेशलिस्ट हैं, और उनकी इस ट्रांसफॉर्मेशन की पीछे उनकी बहन है। रणदीप ने बताया कि इस वेटलॉस के लिए उनकी बहन ने उनकी फिजिक्स को देखते हुए पैलियो डाइट बनाई और इस ट्रांसफॉर्मेशन के कईं फेज में उन्होंने अंडे, नट्स, खजूर और यहां तक कि डार्क चॉकलेट जैसी चीजें खाई।
इसके अलावा, रणदीप हुड्डा ने इंटरमिटेंट फास्टिंग भी की थी और कुछ विटामिन सप्लीमेंट भी ली क्योंकि पांच दिनों के अंतराल में उनका वजन 6 से 7 किलोग्राम कम हो गया था।
पहले भी ट्रांसफॉर्मेशन के लिए बटोर चुके हैं सुर्खियों
रणदीप हुड्डा अपने फटनेस के लिए काफी मशहूर है। यह पहली बार नहीं हैं जब सरबजीत ने ट्रांसफॉर्मेशन से सबको चौंकाया हैं। इससे पहले एक्टर ने साल 2016 में आई फिल्म 'सरबजीत' के लिए 20 किलो वेटलॉस किया था। उसी साल आई फिल्म 'दो लफ्जों की कहानी' के लिए 17 किलो तक वजन भी बढ़ाया था।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
