Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
केक में सैकरीन की मिलावट से गई पटियाला में बच्ची की जान, कितना खतरनाक हैं ये आर्टिफिशियल स्वीट्नर?
What is Saccharin : हाल ही में पंजाब के पटियाला में दिल झकझोर देने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक बच्ची के10 वें बर्थ डे की खुशियां अचानक से मातम में बदल गई। बर्थ डे पर ऑर्डर किया गया केक उस बच्ची के लिए मौत का निवाला साबित हुआ। इस केक को खाते ही पूरा परिवार बीमार पड़ गया।
इस मामले के जांच के दौरान जिस बेकरी से ऑर्डर किया गया था उसके सैंपल लिए गए थे। अब सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है जिसमें खुलासा हुआ है कि केक में सैकरीन नामक सिंथेटिक स्वीटनर की मात्रा बहुत ज्यादा थी। आइए जानते हैं कि सैकरीन क्या होता है और ये आपकी सेहत के लिए कैसे घातक साबित हो सकता है?

सैकरीन क्या है? (What is Saccharin)
सैकरीन एक सिंथेटिक स्वीटनर है। जिसका इस्तेमाल बाजार में मिलने वाले केक, पेस्ट्री, जूस जैसे खाने पीने वाली चीजों में मिठास बढ़ाने के लिए थोड़ी मात्रा में किया जाता है। लेकिन इसकी मात्रा ज्यादा होने से व्यक्ति के खून में ग्लूकोज का स्तर अचानक से बढ़ सकता है।
सैकरीन, सुक्रोज (टेबल शुगर) से लगभग 300 से 400 गुना अधिक मीठा होता है, लेकिन जीरो कैलोरी होने की वजह से अलग-अलग खाने पीने की चीजों में इसका इस्तेमाल होता है। डाइट सोडा, टेबलटॉप स्वीटनर और मार्केट में बिकने वाले जीरो कैलोरी और शुगर फ्री फूड आइटम्स में भी इसका खूब इस्तेमाल होता है।

सैकरीन के साइड इफेक्ट्स (Saccharin Side effect)
- हाई अमाउंट में सैकरीन का सेवन करने से ब्लैडर कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।
- ज्यादा सैकरीन सिरदर्द, एंजाइटी, डिप्रेशन और पेट में तकलीफ जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।
- सैकरीन के रोजाना इस्तेमाल से दिल की बीमारी, हाई ब्लडप्रेशर और शुगर जैसी बीमारियों हो सकती है।
- शुगर फ्री पेट और लिवर दोनों पर बुरा असर डालता है
- सैकरीन आपका मेटाबॉलिजम भी प्रभावित करता है।
- सैकरीन चीनी से भी कई गुना ज्यादा मीठी होती है। इसके सेवन से मोटापा तेजी से बढ़ता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
