Latest Updates
-
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग
Tea For Headache: तनाव के कारण सिरदर्द की बढ़ गई है समस्या, इस एक कप चाय से पाएं राहत
आज के समय में सिरदर्द की परेशानी काफी आम हो गई है। बच्चा हो या बुजुर्ग हर किसी को बदलते मौसम, ज्यादा टीवी या फोन देखने के कारण या अन्य कारणों से सिरदर्द होने लगता है। सिरदर्द का एक बड़ा कारण स्ट्रेस भी है, जिसका सामना बच्चों से लेकर बड़े सभी लोग करते हैं।
कई लोग बार-बार सिरदर्द होने के कारण पेनकिलर खाने लगते हैं जो आपके सेहत के लिए हानिकारक है। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से सिर के दर्द से राहत पा सकते हैं। आज हम आपके लिए कुछ ऐसे हर्बल टी लेकर आए हैं जिन्हें पीने से आपको सिरदर्द से राहत मिल जाएगी। आप भी इन हर्बल टी को अपने डाइट में शामिल कर सकते हैं, ये न सिर्फ आपको सिर के दर्द से राहत दिलाने का काम करेगा, बल्कि आपके सेहत के लिए भी बहुत लाभकारी है।

सिरदर्द के लिए नेचुरल टी
1. लैवेंडर टी
लैवेंडर टी तनाव को शांत करने और आपको रिलेक्स करने के गुण मौजूद होते हैं जो सिरदर्द में राहत दिलाने में लाभकारी है। लैवेंडर टी आपके स्ट्रेस को कम करके अच्छी नींद लेने में आपकी मदद करता है।
2. तुलसी चाय
सिर के दर्द से राहत पाने के लिए तुलसी की चाय आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। तुलसी में एंटी इंफ्लेमेटरी और मसल रिलैक्सेंट इफेक्ट्स पाए जाते हैं जो सिर के दर्द को कम करने का काम करता है।
3. पुदीना की चाय
पुदीना की चाय सिरदर्द के लिए एक आयुर्वेदिक उपचार है। पुदीना में मौजूद गुण आपके स्ट्रेस लेवल को कम करने में मददगार है। ऐसे में स्ट्रेस होने पर या सिरदर्द होने पर आप पुदीने की चाय पी सकते हैं।
4. अदरक की चाय
अदरक की चाय किसे पसंद नहीं होता है। हम सभी के घर में अदरक की चाय बनती ही है। लेकिन ये अदरक की चाय आपके सिर के दर्द से राहत दिलाने का काम भी कर सकती है। अगर आपको भी सिर में दर्द हो रहा है तो पेनकिलर खाने से पहले एक बार अदरक की चाय पीकर जरूर देखे। आपको सिरदर्द से आराम मिल सकता है।
5. कैमोमाइल टी
कैमोमाइल टी आपके सिरदर्द को चुटकियों में दूर कर सकता है। कैमोमाइल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और आपके स्ट्रेस को शांत करने वाले गुण होते हैं जो स्ट्रेस के कारण होने वाले सिरदर्द को दूर करने में मदद करता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
