Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
थायराइड को कंट्रोल करने के लिए इन 5 जड़ी-बूटियों का करें सेवन, दर्द और सूजन होगी कम
Best Herbs For Thyroid: आजकल थायराइड की समस्या लोगों में आम हो गई है। दरअसल, थायराइड एक तितली के आकार की ग्रंथि होती है, जो गले के सामने वाले हिस्से में स्थित होती है। यह ग्रंथि थायरोक्सिन हार्मोन का उत्पादन करती है, जो शरीर के मेटाबॉलिक रेट और एनर्जी लेवल को कंट्रोल करता है। जब थायराइड ग्रंथि अपना काम ठीक से करना बंद कर देती है, तो हार्मोन का असंतुलन हो जाता है, जिसका शरीर पर असर हो सकता है। इसके कारण तेजी से वजन बढ़ना, कमजोरी, चिड़चिड़ापन, मूड स्विंग्स, मांसपेशियों में दर्द, कब्ज, त्वचा ड्राई होना और बाल झड़ने जैसी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। थायराइड की समस्या होने पर आपको डॉक्टर की सलाह से दवा का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा, आप चाहें तो थायराइड को कंट्रोल करने के लिए कुछ आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों का सेवन भी कर सकते हैं। हर साल जनवरी के महीने में थायराइड जागरूकता माह (Thyroid Awareness Month) मनाया जाता है। इसका उद्देश्य थायराइड रोगों के लक्षणों, रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूकता फैलाना है। आज इस लेख में जानते हैं कुछ ऐसी हर्ब्स के बारे में, जो थायराइड को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकती हैं -

अश्वगंधा
थायराइड की परेशानियों को कम करने के लिए अश्वगंधा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, इसमें एल्कलॉइड, स्टेरॉयड और सैपोनिन जैसे केमिकल्स होते हैं, जो थायराइड को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह शरीर में सूजन को कम करने में भी मदद करता है। इसके सेवन से शरीर में थायराइड हार्मोन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है।
मोरिंगा
मोरिंगा औषधीय गुणों से भरपूर होता है। इसमें ओलीफेरा थायोसाइनेट और पॉलीफेनोल मौजूद होते हैं, जो थायरोक्सिन और ट्राईआयोडोथायरोनिन के उत्पादन को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं। इसके अलावा, यह मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में भी प्रभावी साबित हो सकता है। इसके नियमित सेवन से थायराइड की परेशानियों को दूर किया जा सकता है।
अपामार्ग
अपामार्ग भा थायरायड के लक्षणों में काफी हद तक सुधार कर सकता है। कुछ अध्ययनों के अनुसार, अपामार्ग की पत्तियों का अर्क शरीर में टी3 और टी4 के स्तर को बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो दर्द और सूजन को कम करने में मदद करते हैं। इसलिए, यह थायराइड के रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकती है।
ब्राह्मी
थायराइड की समस्या में ब्राह्मी का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, यह थायराइड हार्मोन के उत्पादन को बढ़ाने में मददगार होती है। इसके अलावा, इसमें लेवोथायरोक्सिन नामक तत्व पाया जाता है, जो टी3 और टी4 लेवल को बढ़ाने में मदद करता है।
सेज
सेज भी थायराइड की परेशानियों को दूर करने में प्रभावी होता है। दरअसल, इसमें रोसमारिनिक एसिड मौजूद होता है, जो थायराइड स्टिमुलेटिंग हार्मोन (TSH) रिसेप्टर पर इम्युनोग्लोबुलिन प्रभाव को रोकता है और T3 को बढ़ावा देता है। थायराइड को कंट्रोल करने के लिए आप सेज का सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
