Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
Bad Habits That Increase Heart Attack Risk: दिल को स्वस्थ रखने के लिए लोग अच्छी डाइट, एक्सरसाइज और हेल्दी रूटीन पर ध्यान देते हैं। लेकिन शाम के बाद की कुछ छोटी-छोटी गलतियां इन सभी कोशिशों पर भारी पड़ सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि रात के समय शरीर धीरे-धीरे रेस्ट मोड में जाने लगता है। इस दौरान हार्ट रेट, ब्लड प्रेशर और शरीर की कई गतिविधियां सामान्य से धीमी होने लगती हैं। ऐसे में देर रात तक जागना, गलत खानपान या तनाव जैसी आदतें शरीर के नेचुरल साइकल को बिगाड़ सकती हैं। इसका सीधा असर दिल और ब्लड सर्कुलेशन पर पड़ता है। लंबे समय तक इन आदतों को नजरअंदाज करने से हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। तो आइए, जानते हैं शाम के वक्त की गई कौन सी गलतियां हार्ट हेल्थ को नुकसान पहुंचा सकती हैं -

रात में ज्यादा भारी खाना खाना
अगर आप रात के समय जरूरत से ज्यादा खाना खा लेते हैं, तो इससे शरीर को देर तक खाना पचाने में मेहनत करनी पड़ती है। रात में शरीर आराम की स्थिति में जाने लगता है, लेकिन भारी डिनर लेने से पाचन तंत्र लगातार एक्टिव रहता है। इसका असर ब्लड सर्कुलेशन और हार्ट पर भी पड़ सकता है। यही वजह है कि देर रात भारी और ऑयली खाना खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
शाम के बाद कॉफी पीना
कई लोगों को शाम या रात में कॉफी पीने की आदत होती है, लेकिन ज्यादा कैफीन नींद को प्रभावित कर सकती है। इससे शरीर को पूरा आराम नहीं मिल पाता और हार्ट रेट भी बढ़ सकती है। लगातार खराब नींद और ज्यादा कैफीन का असर धीरे-धीरे दिल की सेहत पर पड़ने लगता है।
लेट नाईट स्नैकिंग
रात में बार-बार स्नैक्स या जंक फूड खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। देर रात खाने से पाचन धीमा पड़ता है और शरीर अतिरिक्त कैलोरी सही तरीके से बर्न नहीं कर पाता। इससे वजन बढ़ने, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का खतरा रहता है। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि यह आदत लंबे समय में हार्ट हेल्थ को भी प्रभावित कर सकती है।
ऑफिस का काम स्ट्रेस
काम खत्म होने के बाद भी अगर दिमाग लगातार ऑफिस की टेंशन में उलझा रहता है, तो शरीर पूरी तरह रिलैक्स नहीं हो पाता। देर रात तक कॉल्स, लैपटॉप पर काम या ज्यादा स्ट्रेस लेने से कॉर्टिसोल लेवल बढ़ता है, जिसका असर ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ पर पड़ सकता है।
शराब पीना
कुछ लोग तनाव कम करने या रिलैक्स होने के लिए रात में शराब पीते हैं, लेकिन इसकी आदत दिल के लिए नुकसानदायक हो सकती है। नियमित रूप से रात को शराब पीने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है, नींद खराब हो सकती है और हार्ट रिदम डिस्टर्ब हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
