Latest Updates
-
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट
ये 5 लोग भूलकर भी नहीं पीएं 'हल्दी वाला दूध', फायदे की जगह लिवर-किडनी को पहुंचा सकता है नुकसान
Haldi ka Dudh Kise Nhi Peena cahiye : सर्दी खांसी और अंदरुनी चोट लगने पर सबसे पहले घरेलू उपचार के तौर पर हल्दी वाला दूध पिलाया जाता है। हल्दी में मौजूद एंटी-सेप्टिक, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पावरफुल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जिसे तुरंत पीते ही शरीर में अंदर से हील चुस्ती फुर्ती आ जाती है।
लेकिन कहते हैं ना अति किसी भी चीज की बुरी होती है, वैसे ही अगर आप हल्दी वाले दूध को औषधि की जगह शौकिया तौर पर पीना शुरु करते हैं तो आपको नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। हल्दी वाला दूध भी इसी गिनती में आता है।

आयुर्वेद में हल्दी वाले दूध को औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। लेकिन कुछ स्थितियों में यह जहर का काम भी कर सकता है। आइए जानते हैं कि वो कौन लोग हैं, जिन्हें हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए?
लिवर से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित लोग
लिवर हमारे शरीर का एक बेहत अहम अंग है, अगर इसे कुछ नुकसान पहुंचा, तो इसका असर तमाम अंगो पर होने लगेगा। अगर आपको लिवर से जुड़ी बीमारी है तो हल्दी वाला दूध भूलकर भी न पिएं, क्योंकि इससे परेशानी बढ़ सकती है।
गर्भवती महिलाएं न पीएं हल्दी वाला दूध
प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाएं गोरे बच्चें की चाह में हल्दी वाला दूध पीना शुरु कर देती है। लेकिन इससे पेट की गर्मी बढ़ने का खतरा रहता है। इसकी गर्म तासीर की वजह से गर्भाशय में ऐंठन भी हो सकती है। इसलिए प्रेग्नेंसी में महिलाएं शुरुआती 3 महीने में हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। डॉक्टर से इस बारे में जरुर बात करें।
स्पर्म क्वॉलिटी घटा सकता है
हल्दी वाले दूध को ज्यादा पीने से इसका असर पुरुषों के स्पर्म क्वॉलिटी पर पड़ता है। इससे स्पर्म की सक्रियता में कमी आ जाती है। फैमिली प्लानिंग कर रहे पुरुषों को तो हल्दी के दूध से दूरी बना लेनी चाहिए।
खून की कमी वाले
जिन लोगों में आयरन की कमी है और हीमोग्लोबिन कम है, तो उन लोगों को हल्दी वाला दूध नहीं पीना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि ये शरीर में आयरन को अवशोषित होने से रोकता है। आयरन जब शरीर में अवशोषित नहीं होगा तो हीमोग्लोबिन कम होता जाएगा। इसलिए एनीमिक लोगों को हल्दी वाले दूध से परहेज करना चाहिए।

किडनी की समस्या वाले हल्दी वाला दूध न पीएं
हेल्थलाइन की खबर के मुताबिक हल्दी में मौजूद क्रक्यूमिन में उच्च मात्रा में ऑक्सालेट्स होता हैं जो किडनी की पथरी के खतरे को बढ़ा सकता हैं और इसके जरुरी अंग के कामकाज में बाधा डाल सकता है।
एलर्जी से परेशान लोग
कुछ लोगों को गर्म तासीर वाली चीजें खाते ही एलर्जी हो जाती है। इसलिए उन्हें गलती से भी हल्दी वाले दूध का सेवन नहीं करना चाहिए क्योंकि हल्दी की तासीर भी गर्म होती है।
कितनी मात्रा में पीना चाहिए हल्दी वाला दूध
अगर आप ऊपर बताई गई किसी भी सिचुएशन से नहीं गुजर रहे हैं। इसके बाद भी आपको सामान्यतौर पर भी हल्दी वाला दूध पीते हुए ध्यान रखने की आवश्यकता है। रोजाना हल्दी की एक छोटा चम्मच मात्रा के सेवन की ही सलाह दी जाती है। इससे ज्यादा यदि हल्दी का सेवन किया जाए तो रिएक्शन ट्रिगर हो सकता है। हल्दी वाला दूध पीने के लिए एक गिलास हल्दी में सिर्फ 2 चुटकी हल्दी ही मिलाएं।
Disclaimer: ये आर्टिकल केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें।)



Click it and Unblock the Notifications
