Latest Updates
-
Navratri 2026: गरबा में दिखना है स्टाइलिश? ट्राई करें ये 6 एवरग्रीन ब्लाउज डिजाइन -
पाकिस्तानियों से इतने साल ज्यादा जीते हैं भारतीय, WHO की रिपोर्ट में सामने आई औसत उम्र और मौत की वजह -
रूस में प्लेग का खौफ! महिला रिसर्चर की मौत के बाद 200 लोग किए गए क्वारंटीन, जानें कैसे फैलती है ये बीमारी -
World Cerebral Palsy Day 2026: बच्चों को विकलांग बना देती है यह बीमारी, जानें इसके कारण, लक्षण और इलाज -
Indira Ekadashi Vrat Katha: इंदिरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, पितरों को मिलता है मोक्ष -
Indira Ekadashi 2026: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय...इंदिरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Navratri Vrat Recipes: नवरात्रि के लिए पहले ही बना लें ये स्वादिष्ट फलाहारी नमकीन, नौ दिन तक नहीं होगी खराब -
प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी शरण की हेमोरेजिक शॉक से हुई थी मौत, जानें क्या है यह गंभीर मेडिकल कंडीशन -
कौन थे मैड संधू? सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर जिनकी गोली मारकर हुई हत्या, बिग बॉस में होनी थी एंट्री -
कौन हैं अविनाश मिश्रा? जो बने 'खतरों के खिलाड़ी 15' के विनर, ऋत्विक धनजानी और ओरी को हराकर जीते 20 लाख रुपए
इन लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए भुट्टा, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान
Side Effects Of Corn: बारिश के मौसम में जगह-जगह कोयले की आग में भुट्टे बिकते नजर आते हैं। कुछ लोग भुट्टे को भूनकर खाना पसंद करते हैं, तो कुछ लोग उबालकर खाते हैं। भुट्टा न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसमें विटामिन-सी, फोलेट, फास्फोरस, मैंगनीज, आहार फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। लेकिन इतने फायदों के बावजूद कुछ लोगों को भुट्टे का सेवन करने से बचना चाहिए। जी हां, कुछ लोगों के लिए इसका सेवन हानिकारक साबित हो सकता है। तो आइए, पुणे स्थित डीपीयू सुपर स्पेशलटी अस्पताल की चीफ डायटीशयन समीक्षा चोरडया से जानते हैं कि किन लोगों को भुट्टा नहीं खाना चाहिए (Bhutta Kise Nahi Khana Chahiye) -

डायबिटीज के मरीज
डायबिटीज के मरीजों को भुट्टे का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसमें कार्बोहाइड्रेट्स की मात्रा ज्यादा होती है, जिससे ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ सकता है। अगर आपको डायबिटीज है, तो भुट्टे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
किडनी के रोगी
किडनी के मरीजों को भुट्टे का सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसमें पोटेशियम व फास्फोरस की मात्रा होती है, जो किडनी को प्रभावित कर सकता है। ऐसे में, आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो भुट्टे का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह अवश्य लें।
पाचन संबंधी समस्या वाले लोग
जिन लोगों को पाचन से जुड़ी गंभीर समस्याएं हैं, उन्हें भी भुट्टे का ज्यादा सेवन करने से परहेज करना चाहिए। भुट्टे में हाई फाइबर होता है, जो पाचन के लिए अच्छा है। लेकिन जिन लोगों को पहले से पेट फूलना, गैस, अल्सर या आईबीएस की समस्या है, उनके लिए यह परेशानी को बढ़ा सकता है। इसके अलावा, कमजोर पाचन वाले लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
मोटापे से ग्रस्त लोग
मोटापे से ग्रस्त लोगों को भुट्टे का अधिक मात्रा में सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा काफी ज्यादा होती है, जो आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा, अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो इसका अधिक मात्रा में सेवन करने से बचें।
एलर्जी के मरीज
जिन लोगों को कॉर्न यानि मक्के से एलर्जी है, उन्हें भुट्टे का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके कारण उन्हें त्वचा पर खुजली, जलन, रैशेज, सूजन और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में, जिन लोगों को मक्के से एलर्जी है, उन्हें भुट्टा, पॉपकॉर्न या मक्के से बनी कोई भी चीज नहीं खानी चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
