Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए अनार, फायदे की जगह होगा नुकसान
Who Should Avoid Pomegranate: अनार को सुपरफूड माना जाता है। इसे छोटे-छोटे लाल दाने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। अनार में विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-के, फाइबर, आयरन, पोटैशियम, जिंक और ओमेगा-6 फैटी एसिड जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत को कई लाभ पहुंचाते हैं। इसके सेवन से शरीर की कई समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यह खून की कमी दूर करने से लेकर दिल के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनार हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता? जी हां, कुछ लोगों के लिए अनार का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। तो आइए, डाइट्रीफिट की डायटीशियन अबर्ना माथीवानन से जानते हैं किन लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए?

लो ब्लड प्रेशर के मरीज
जिन लोगों को लो ब्लड प्रेशर की समस्या हो, उन्हें अधिक मात्रा में अनार का सेवन करने से बचना चाहिए। दरअसल, अनार में में पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करके ब्लड प्रेशर कम करने में मदद करते हैं। ऐसे में, जिन लोगों को पहले से ही लो ब्लड प्रेशर की समस्या है, तो ज्यादा अनार खाने से उनका ब्लड प्रेशर और लो हो सकता है। ब्लड प्रेशर अचानक कम होने के कारण उन्हें चक्कर आना, धुंधला दिखना या बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती है।
कमजोर पाचन वाले लोग
जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्याएं हैं, उन्हें भी अनार का ज्यादा सेवन करने से परहेज करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होने के कारण इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है। इसके अलावा, इसमें टैनिन मौजूद होता है, जो गैस, क्रैम्प्स और डायरिया जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है। ऐसे में, कमजोर पाचन या आईबीएस से ग्रसित लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
सर्जरी से पहले
कई डॉक्टर सर्जरी से कम से कम दो हफ्ते पहले अनार खाना बंद करने की सलाह देते हैं। दरअसल, यह ब्लड क्लॉटिंग और एनेस्थीसिया को प्रभावित कर सकता है, जिससे ऑपरेशन के दौरान ब्लीडिंग या जटिलताएं बढ़ सकती हैं।
सर्दी-खांसी से परेशान लोग
सर्दी-जुकाम या खांसी की समस्या से जूझ रहे लोगों को अनार का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम की परेशानी और बढ़ सकती है। साथ ही, इन्फेक्शन का खतरा भी बढ़ सकता है।
एलर्जी की समस्या
एलर्जी से जूझ रहे लोगों को अनार का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए। इसके कारण चेहरे या गले में सूजन, खुजली, स्किन पर रैशेज, सांस लेने में दिक्कत या एनाफिलेक्सिस जैसी समस्या हो सकती है। ऐसे में, अगर अनार खाने के बाद आपको त्वचा में जलन, खुजली या कोई भी स्किन प्रॉब्लम होती है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
