Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
इन 5 लोगों के लिए दुश्मन साबित हो सकता है आलू! आप भी जान लें कौन न खाएं
Who Should Not Eat Potatoes: भारतीय थाली में आलू का नाम आते ही हर किसी की जुबान पर पानी आ जाता है। चाहे सब्जी हो, पराठा, पकौड़ा या स्नैक्स - आलू लगभग हर डिश में स्वाद बढ़ाने का काम करता है। तभी को आलू को सब्जियों का राजा कहा जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वही आलू कुछ लोगों के लिए सेहत का सबसे बड़ा दुश्मन भी बन सकता है? ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी है कि किन लोगों को आलू नहीं खाना चाहिए।
आज हम आपको बताने जा रहे हैं तो आप भी चेक कर लें अगर आप इस लिस्ट में आते हैं तो आज से ही आलू खाना बंद कर दें। वरना आपके लिए गंभीर परेशानी खड़ी हो सकती है। आइए फिर बिना देर किए जान लेते हैं ताकि आपकी सेहत दुरुस्त रहे।

डायबिटीज के मरीज
आलू में स्टार्च और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा देता है। ऐसे में डायबिटीज पेशेंट्स को आलू से दूरी बनानी चाहिए या इसे बहुत लिमिटेड मात्रा में ही खाना चाहिए। वहीं अगर शुगर लेवल हाई है तो उन्हें आलू खाने से परहेज करना चाहिए।
हार्ट प्रॉब्लम वाले लोग
जिन लोगों को हार्ट प्रॉब्लम है उन्हें भी आलू नहीं खाना चाहिए। दरअसल, आलू को डीप फ्राई कर खाने से इसमें सैचुरेटेड फैट और कैलोरीज की मात्रा बढ़ जाती है, जो दिल की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल या हार्ट पेशेंट्स को आलू से बचने की सलाह दी जाती है।
मोटापा बढ़ने की समस्या वाले लोग
बार-बार आलू खाने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। खासकर तली-भुनी डिशेज जैसे आलू के पराठे, फ्रेंच फ्राइज या चिप्स मोटापे का बड़ा कारण बन सकते हैं। ऐसे में अगर आप वजन कम करने का सोच रहे हैं तो आलू खाने से परहेज करें।
किडनी मरीज
आलू में पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है। जिन लोगों को किडनी से जुड़ी समस्या है, उनके लिए पोटेशियम का अधिक सेवन नुकसानदेह हो सकता है। अगर आप भी किडनी की परेशानी से जूझ रहे हैं तो आलू को अलविदा कहें।
ब्लड प्रेशर के मरीज
आलू अक्सर नमक और तेल के साथ पकाया जाता है, जिससे यह हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। सोडियम और स्टार्च की वजह से BP बढ़ने का खतरा रहता है। जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या है उनके लिए भी आलू खतरनाक साबित हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
