Latest Updates
-
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा
सोरायसिस के मरीज इन फूड्स को भूलकर भी न खाएं, वरना बढ़ सकती है खुजली और लाल चकत्तों की समस्या
foods to avoid in psoriasis : क्या आपकी त्वचा पर बार-बार खुजली, लाल चकत्ते और सूखी स्किन की समस्या रहती है? अगर हां, तो यह सोरायसिस (Psoriasis) हो सकता है। यह सिर्फ एक सामान्य स्किन प्रॉब्लम नहीं, बल्कि एक ऑटोइम्यून डिज़ीज है, जिसमें इम्यून सिस्टम त्वचा की कोशिकाओं को जरूरत से ज्यादा बढ़ने का संकेत देता है।
सोरायसिस का कोई स्थायी इलाज नहीं है, लेकिन सही खानपान और लाइफस्टाइल अपनाकर इसके लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। गलत डाइट इसे और बिगाड़ सकती है, जबकि सही डाइट से त्वचा की स्थिति सुधर सकती है।
सोरायसिस में किन चीजों से बचें?

1. जंक और प्रोसेस्ड फूड
चिप्स, कोल्ड ड्रिंक, पैकेज्ड फूड्स और फास्ट फूड्स आपके शरीर में सूजन को बढ़ाते हैं और इम्यून सिस्टम पर नकारात्मक असर डालते हैं। सोरायसिस के मरीजों के लिए इनसे दूरी बनाना जरूरी है।
2. शुगरी फूड्स
अत्यधिक चीनी और मिठाइयां शरीर में सूजन को ट्रिगर कर सकती हैं। मिठाई, कैंडी, केक और पेस्ट्री से परहेज करें।
3. डेयरी प्रोडक्ट्स
कुछ लोगों को दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी या सेंसिटिविटी होती है, जिससे सोरायसिस के लक्षण बढ़ सकते हैं।
4. रेड मीट और अंडा
रेड मीट और अंडे में मौजूद सैचुरेटेड फैट सूजन को बढ़ा सकता है, इसलिए इनका सेवन सीमित करें।
5. हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स
वाइट ब्रेड, वाइट राइस और रिफाइंड आटा जैसे फूड्स ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ाते हैं, जो सूजन और स्किन समस्याओं को बढ़ा सकते हैं।
6. अल्कोहल और धूम्रपान
ये दोनों ही इम्यून सिस्टम को कमजोर करते हैं और सोरायसिस को गंभीर बना सकते हैं।
सोरायसिस में क्या खाएं?
1. एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स
हल्दी - इसमें करक्यूमिन होता है, जो सूजन कम करता है।
अदरक - एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर।
हरी पत्तेदार सब्जियां - पालक, मेथी, बथुआ।
बेरीज - स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी त्वचा को डिटॉक्स करती हैं।
2. ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त फूड्स
- अलसी के बीज, चिया सीड्स
- अखरोट, बादाम
- सैल्मन, टूना, सार्डिन मछली
3. विटामिन D से भरपूर फूड्स
मशरूम
- अंडे की जर्दी
- दूध और डेयरी प्रोडक्ट्स (अगर सूट करें)
- रोज 15-20 मिनट धूप में समय बिताएं
4. प्रोटीन रिच फूड्स
दालें, राजमा
सोया प्रोडक्ट्स (टोफू, सोया मिल्क)
मूंगफली, बादाम
5. फाइबर युक्त डाइट
ब्राउन राइस, ओट्स, क्विनोआ
हरी सब्जियां, फल
बीन्स, चना
सोरायसिस डाइट प्लान (दिनभर का)
सुबह (Breakfast)
- 1 गिलास गुनगुना पानी + 1 चम्मच अलसी पाउडर
- ओट्स, स्प्राउट्स या दलिया
- 5-6 बादाम और 2 अखरोट
दोपहर का खाना (Lunch)
- हरी पत्तेदार सब्जियां (पालक, सरसों, मेथी)
- ब्राउन राइस या रागी रोटी
- दही (अगर सूट करे)
शाम का नाश्ता (Evening Snack)
- हल्दी वाली हर्बल चाय या ग्रीन टी
- भुने चने या मखाने
रात का खाना (Dinner)
- हल्की खिचड़ी, दलिया या दाल-सब्जी
- 1 गिलास हल्दी वाला दूध
क्या फटा हुआ दूध या छाछ सोरायसिस में फायदेमंद है?
जी हां! फटा हुआ दूध या छाछ प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है, जो अच्छे बैक्टीरिया बढ़ाकर आंतों की सेहत सुधारता है और सूजन कम करता है। रोज़ाना छाछ पीने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और सोरायसिस के लक्षणों में राहत मिल सकती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
