Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
टमाटर सूप पीकर हो गए है बोर, तो सर्दियों में जरुर पीएं ये देसी 4 सूप
सर्दियों के मौसम में लोगों को सब्जियों का सूप बड़ा पसंद आता है। जिसमें खासकर टमाटर का सूप तो लगभग हर घर में बनता है। लेकिन अगर आप इस टेस्ट से बोर हो गए है और कुछ नया ट्राई करना चाहते है तो हम आपको देश के विभिन्न राज्यों के रिज़नल इंडियन सूप बनाने की विधि बताएंगे जो टेस्टी और हेल्दी दोनों हैं।

खट्टा-मीठा कद्दू चारू
आंध्रा के इस पारंपरिक कद्दू सूप में खट्टा, मीठा और तीखे स्वाद का सही संतुलन है। हालांकि इसमें रसम पाउडर का उपयोग किया जाता है। इसे पीले कद्दू से बनाया जाता है। इसे बनाने के लिए एक मीडियम पैन में, तेल गरम करें। फिर इसमें राई और जीरा डाल दें। जिसके बाद इसमें करी पत्ता, कुटा हुआ लहसुन, सूखी लाल मिर्च और हींग डालें। करीब 30 सेकेंड तक चलाने के बाद इसमें छोटे आकार के कद्दू के टुकड़े डालें और अच्छी तरह मिलाए। इसके बाद इसमें करीब 2.5 कप पानी डालकर उबालें और तब तक उबलने दें, जब तक कि कद्दू के टुकड़े लगभग पक न जाएं। कद्दू पकने के बाद इसमें इमली का पेस्ट, गुड़, नमक, रसम पाउडर, काली मिर्च पाउडर और हल्दी पाउडर डालें और 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इसे आप गरमागरम सूप के रूप में या उबले हुए चावल के साथ भी परोस सकते है।
टमाटर रसम
रसम साउथ इंडियन डिश है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले हरी मिर्च, टमाटर, हरा धनिया काट लें और इसमें 1 चम्मच जीरा, लहसुन, धनिया और काली मिर्च डालकर मिक्सर जार में ब्लेंड कर इसका मोटा पेस्ट बनाए। फिर एक कड़ाही में तेल डालकर उसमें राई, सूखी लाल मिर्च, हींग और कढ़ी पत्ते डालकर कुछ देर तक भूनें। अब इसमें तैयार किया पेस्ट मिलाएं और एक मिनट तक फ्राई करें। इसके बाद कड़ाही में बारीक कटा टमाटर, हल्दी, मिर्च और स्वादानुसार नमक मिक्स कर दें। इस पेस्ट को तब तक भूनें जब तक कि टमाटर सॉफ्ट ना हो जाए। फिर इसमें इमली का एक्स्ट्रेक्ट और 3 कप पानी डाल दें और अच्छे से मिलाएं। इसके बाद कड़ाही को ढंक दें और लगभग 10 मिनट तक रसम को पकने दें। इस दौरान बीच-बीच में रसम को चलाते भी रहें। इसे तब तक पकाए जब तक कि रसम का कच्चापन खत्म न हो जाए। जब रसम अच्छे से उबल जाए तो इसमें बारीक कटा हरा धनिया डाल दें। इस तरह आपकी टेस्टी रसम बनकर तैयार है।
मुलिगाटौनी सूप
ब्रिटिश राज की विरासत, इस एंग्लो-इंडियन सूप की उत्पत्ति मद्रास में हुई थी। जो दो अलग-अलग पाक परंपराओं से मेल खाती है। इसे बनाने के लिए एक पैन में मक्खन गरम करें और उसमें काली मिर्च, कटा हुआ अदरक, लहसुन, कटा हुआ प्याज, करी पत्ता, गाजर और हल्दी डालें। अब इसमें चिकन स्टॉक उबली हुई चना दाल और तुअर दाल ड़ालकर इसमें गरम मसाला और नमक डालें, इसे 5 मिनट तक पकाने के बाद इसे ब्लेंडर में डालें और अच्छी प्यूरी बना लें और फिर इसे धीमी आंच पर रखकर उबालें। प्यूरी पकने के बाद इसमें थोड़ा और नमक और नारियल का दूध डालें, फिर आंच बंद कर दें। फिर चिकन पकौड़ी को एक प्लेट में निकालें और सूप को बाउल में डालकर उबले चावल, तले हुए प्याज और हरा धनियां से सजाकर परोसे।
खरोड़े का सूप
खरोड़ा का सूप, पाया सूप के नाम से भी जाना जाता है। आप अगर नॉन-वेजेटेरियन हैं तो सर्दियों के मौसम में शाम के वक्त खरोड़े के सूप का लुत्फ उठा सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले पाए लेकर उन्हें साफ पानी से धो लें। इसके बाद एक प्रेशर कुकर में थोड़ा सा गर्म तेल डालकर उसमें प्याज, बड़ी इलायची, साबुत मसाले और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकंड तक भूनें। जब प्याज एकदम नरम हो जाए तो इसमें बारीक कटे टमाटर और सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें और फिर 1 मिनट तक भून लें। इसके बाद इसमें पाए डालें और मसालों के साथ अच्छे से मिलाकर करीब 2-3 मिनट तक पकाएं। फिर कुकर में 6-7 गिलास पानी डाल दें और कुकर का ढक्कन लगा दें। इसके बाद धीमी आंच पर पाए को करीब 2 घंटे तक पकाए। इस तरह आपका सूप बनकर तैयार हो जाएगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
