Latest Updates
-
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर -
Rudrabhishek Vidhi: घर पर शिव जी का रुद्राभिषेक कैसे करें? जानें सरल पूजा विधि, सामग्री, मंत्र और जरूरी नियम -
Nag Panchami 2026: नाग पंचमी पर करें ये 5 सरल उपाय, कालसर्प दोष से मिलेगी राहत
मानसून में फंगस की ना लें टेंशन, बस अपनाएं ये किचन हैक्स
भीषण गर्मी के बाद जब बारिश का मौसम आता है तो इससे व्यक्ति को थोड़ी राहत मिलती है। मानसून का मौसम यकीनन हर किसी को भाता है, लेकिन यह अपने साथ कुछ समस्याएं भी लेकर आता है। मसलन, इस मौसम में लकड़ी के फर्नीचर से लेकर किचन के कई हिस्सों पर मोल्ड व फंगस पैदा हो सकते हैं। जब ऐसी किचन में खाना पकाया जाता है तो भोजन दूषित हो जाता है। साथ ही साथ, इससे सेहत पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। कुछ लोगों को इसके कारण एलर्जी और सांस से संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
मोल्ड से प्रभावित दूषित भोजन का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं, मतली, उल्टी और इंफेक्षन आदि हो सकता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि मानसून में आप अपने घर की अतिरिक्त देखभाल करें। खासतौर से, किचन को मोल्ड व फंगस फ्री रखना अति आवश्यक है। ऐसा करना बहुत अधिक मुश्किल नहीं है। बस जरूरी है कि आप कुछ छोटे-छोटे मानसून किचन हैक्स को अपनाएं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान टिप्स के बारे में बता रहे हैं, जो किचन को मोल्ड फ्री रखने में आपकी मदद करेंगे-

फूड स्टोरेज पर दें ध्यान
मानसून में आपको अपने फूड स्टोरेज पर विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। आप अपने फूड को नमी के अवशोषण को रोकने के लिए एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें। मोल्ड कन्टैमनैशन से बचने के लिए किसी भी तरह के एक्सपायर्ड या खराब भोजन को तुरंत हटा दें। यहां तक कि अगर आप रेफ्रिजरेटर में खाना स्टोर करते हैं, तो भी सावधान रहें और हाइजीन बनाए रखें।
वेंटिलेशन का रखें ध्यान
मानसून के मौसम में किचन में पर्याप्त वेंटिलेशन का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। ह्यूमिडिटी को कम करने के लिए और हवा के सर्कुलेशन को बनाए रखने के लिए आप एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें। इसके अलावा, आप किचन की खिड़कियों को भी खोलें। बारिश होने पर खिड़कियां बंद करना एक अच्छा विचार हो सकता है। लेकिन जब बारिश बंद हो जाए तो आप उन्हें खोल दें।
सफाई को ना करें नजरअंदाज
किचन की सफाई को यूं तो कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, लेकिन मानसून में इसका ध्यान रखना और भी अधिक जरूरी हो जाती है। आप किचन में काउंटरटॉप्स से लेकर कैबिनेट्स और अलमारियों को हल्के डिटर्जेंट या क्लीनिंग सॉल्यूशन से नियमित रूप से साफ करें। यह किसी भी मॉइश्चर और खाद्य अवशेष को हटाने में मदद करता है। इससे मोल्ड के विकसित होने की संभावना काफी कम हो जाएगी। इसके अलावा, यह भी सुनिश्चित करें कि आपका क्लीनिंग क्लॉथ भी एकदम साफ और मोल्ड फ्री हो।

किचन में ना हो नमी
किचन में नमी के कारण फंगस होने की संभावना काफी अधिक बढ़ जाती है। इसलिए किसी भी तरह के मॉइश्चर बिल्डअप को रोकने के लिए गीले काउंटरटॉप्स और बर्तनों को तुरंत पोंछ दें। सुनिश्चित करें कि आपने सभी बर्तनों को कैबिनेट में रखने से पहले सुखा लिया है। दरअसल, कैबिनेट ऐसे अंधेरे और नम स्थान हैं जहां मोल्ड या फंगस आसानी से विकसित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, रसोई के नम तौलिये या स्पंज को इधर-उधर पड़े रहने से बचें, क्योंकि वे भी मोल्ड के लिए प्रजनन का आधार बन सकते हैं।
लीकेज हो तो करें फिक्स
किचन एरिया में लीकेज मानसून में फंगस और मोल्ड का कारण बन सकती है। इसलिए किचन और उसके आस-पास किसी भी तरह के लीकेज को चेक करें। पानी के जमाव और नमी से संबंधित समस्याओं को रोकने के लिए किसी भी तरह के रिसाव की तुरंत मरम्मत करें। यह न केवल एक मोल्ड और फंगस मुक्त रसोई सुनिश्चित करेगा, बल्कि जलभराव के कारण मच्छरों के प्रजनन को रोकने में भी मदद करेगा। मानसून में मच्छरों की समस्या भी एक बहुत बड़ी समस्या है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications