Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Tai Chi Exercise: चाइना की ये एक्सरसाइज सेहत के लिए है फायदेमंद

चाइनीज आइटम को खरीदने से पहले हम सभी सौ बार सोचते हैं। क्योकि इंडियन्स के मन में चाइना की बनी चीजों को लेकर ये धारणा है कि वो ज्यादा लंबे समय तक नहीं चल पाती हैं, ये ज्यादा टिकाऊ नहीं होता है। जिसके कारण ये कहावत भी मशहूर है, जैसे- चले तो चांद तक वरना रात तक... ये कहावत काफी सच भी है। चाहे आप चाइना के खिलौने की बात करें या फिर इलेक्ट्रोनिक गैजेट्स हों। सब जल्दी खराब हो जाता है। लेकिन आज हम आपके लिए चाइना की एक ऐसी चीज लेकर आए हैं, जो आपके बॉडी के लिए फायदेमंद है। आप खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए चीनी एक्सरसाइज ताई ची कर सकते हैं।
ये एक्सरसाइज आपके शरीर को बैलेंस करने, स्ट्रैंथ को मजबूत करने, फोकस बनाएं रखने और इमैजिनेशन को बढ़ाने में मदद करती है। ये एक्सरसाइज मॉडर्न हेल्थ प्रॉब्लम का सबसे अच्छा स्लूशन है। जिन लोगों में स्ट्रेस और ज्वाइंट पेन की समस्या ज्यादा होती है, उन्हें ये एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। ताई ची एक्सरसाइज के अन्य भी कई फायदे हैं आइए जानें।
हड्डियां होती हैं मजबूत
मेनोपॉज के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर हो जाती है। जिस कारण महिलाओं के जोड़ों में दर्द भी होने लगता है। इन समस्याओं से बचने के लिए ताई ची एक अच्छा एक्सरसाइज है। इस एक्सरसाइज को करने से आपकी हड्डियों मजबूत होती है, ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा भी कम होता है।
स्ट्रेंथ और मसल पावर के लिए फायदेमंद
ताई ची एक्सरसाइज करने से स्ट्रैंथ और मसल पावर बढ़ती है। इस एक्सरसाइज की मदद से लोग अपनी शरीर को सही से बैलेंस कर पाते हैं। खास कर बुजुर्ग लोगों के लिए ये एक्सरसाइज फायदेमंद होता है।
बॉडी पोस्चर को बनाएं बेहतर
ऑफिस में डेस्क वर्क करते-करते कई लोगों का बॉडी पोस्चर खराब हो जाता है। ताई-ची एक्सरसाइज करने से आपका बॉडी पोस्चर भी बेहतर बना रहता है। इसे आपकी मांसपेशियां भी अपने सही आकार में बनी रहती हैं। मार्शल आर्ट, स्लो मूवमेंट और डीप ब्रीदिंग के जरिए ये एक्सरसाइज किया जाता है।
दिल को रखें हेल्दी
ताई ची एक्सरसाइज करने से आपका ब्लड कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल रहता है। इस कारण आप दिल से जुड़ी बीमारियों से सुरक्षित रहते हैं। ये एक्सरसाइज ब्लड सरकुलेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। साथ ही ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल करता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
