Latest Updates
-
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच -
लड्डू-मोदक नहीं, यहां बप्पा को लगता है बबल टी का भोग! गणपति पूजा का अनोखा अंदाज हुआ वायरल -
Parivartini Ekadashi Vrat Katha: परिवर्तिनी एकादशी पर जरूर पढ़ें राजा बलि की कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Parivartini Ekadashi 2026 Wishes: हरि की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को भेजें परिवर्तिनी एकादशी की शुभकामनाएं -
अब 1000 से 2000 रूपये में किराए पर मिलेगा गरबा पार्टनर, वारयल पोस्ट ने सोशल मीडिया पर मचाया बवाल -
World Alzheimer's Day 2026: भूलने की आदत कहीं अल्जाइमर का शुरुआती संकेत तो नहीं, जानें इसके लक्षण और इलाज -
Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि कब से शुरू? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त और अष्टमी-नवमी की तारीख -
बार-बार पेशाब आना इन 5 बीमारियों का होता है संकेत, डॉक्टर से जानें बचाव के उपाय -
Parivartini Ekadashi 2026: कब है परिवर्तिनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण का समय -
International Day of Peace 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस? जानिए इसका इतिहास, महत्व व थीम
फ्लाइट में खराब हो जाती है तबीयत? एक्सपर्ट ने बताया बोर्ड करने से पहले जरुर पिएं ये ड्रिंक
सफर के दौरान मोशन सिकनेस कॉमन समस्या है जो न सिर्फ कार, बस में बल्कि फ्लाइट के दौरान भी झेलनी पड़ती है, लेकिन ज्यादातर लोगों को इसका कोई उपाय नहीं पता होता। इस समस्या के वजह से फ्लाइट में लंबी यात्रा करना मुसीबत बन जाती है। और कई बार आपके वजह से आस-पास वालों को भी समस्या होने लगती है।
फ्लाइट में सिकनेस मोशन से बचने के लिए फ्लाइट में बोर्ड करने से पहले डाइट में थोड़ा सा बदलाव करके आप इस समस्या से बच सकते हैं। सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट और डाइटिशियन पूजा मखीजा ने इंस्टाग्राम पर इस समस्या से बचन के लिए एक कमाल की जानकारी शेयर की है।

फ्लाइट में बैठने पर क्यों होती है तबीयत खराब?
फ्लाइट में अधिकतर ज्यादा एयर प्रेशर से दिक्कत होती है। लोगों को यह महसूस होता है कि उनके शरीर में कोई दिक्कत हो रही है। यह Hypoxia जैसा हाल होता है। इसमें शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन ना मिल पाने के कारण टिशूज सही से काम नहीं करते हैं।
फ्लाइट में शरीर में हो जाता है डिहाइड्रेशन?
आपने शायद ध्यान ना दिया हो, लेकिन फ्लाइट में आपको प्यास भी ज्यादा लगती है और अगर आप 3 घंटे तक प्लेन में हैं, तो शरीर से 1.5 लीटर तक पानी यूरिन और पसीने के जरिए बह सकता है। यही कारण है कि फ्लाइट में आपको फ्लूइड्स पीने की सलाह दी जाती है।
फ्लाइट में बोर्ड होने से पहले पीए टमाटर का जूस?
न्यूट्रीशियन पूजा मखीजा बताती है कि टमाटर का जूस ना सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि यह एंटीऑक्सीडेंट्स, लाइकोपीन, बीटा कैरोटीन से भरपूर होता है जिसके कारण ऑक्सीजन की कमी से होने वाली समस्या काफी हद तक कंट्रोल हो सकती है।
क्या टमाटर के जूस के साथ अल्कोहल पिया जा सकता है?
नहीं, यह बिल्कुल सही नहीं होगा। अगर आप फ्लाइट में अपनी इन समस्याओं के कारण टमाटर का जूस पी रही हैं, तो अल्कोहल इसका असर उल्टा कर देगा। भले ही आप उसे टमाटर के जूस के साथ पिएं, इससे डिहाइड्रेशन की शिकायत बढ़ सकती है।
आपके लिए फ्लाइट से पहले सब्जियों का जूस ही बेहतर होगा क्योंकि इनमें एडिशनल शक्कर नहीं मिली होती है। उसकी जगह आप फलों का सेवन भी कर सकती हैं। कोशिश करें कि इस दौरान ज्यादा शक्कर से भरा खाना ना खाएं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
