Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
गर्मी में अंदर से खुद को रखना है ठंडा, चिया सीड्स के ये पुडिंग रेसिपी करें ट्राई
गर्मी के मौसम में घर से बाहर निकलने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ता है। ऐसे में लोग अपने घरों से निकलने में भी कटराते हैं। गर्मी के समय में खुद को ठंडा करने और पसीने से बचने के लिए कूलर, एसी, पंखों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसके साथ ही आपको शरीर को अंदर से भी ठंडा रखने की जरूरत होती है।
ऐसे में आप चिया सीड्स को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। गर्मी के मौसम में चिया सीड्स आपको अंदर से ठंडा और हेल्दी रखने में मदद करती है। आइए जानते हैं गर्मी के मौसम में चिया सीड्स से बने ये तीन बेहतरीन और टेस्टी पुडिंग रेसिपी के बारे में...

गर्मी के लिए 3 टेस्टी और हेल्दी चिया सीड्स पुडिंग रेसिपी ( Chia Seeds Pudding )
1. एप्पल चिया पुडिंग रेसिपी -
सामग्री -
* चिया सीड्स - 1 बड़ा चम्मच
* खजूर सिरप - 3 बड़ा चम्मच
* पीनट बटर - 1 बड़ा चम्मच
* नारियल का दूध - 1/2 कप
* सेब - 1
* दालचीनी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
* नींबू का रस - 1/2 छोटा चम्मच
बनाने की विधि
1. चिया सीड्स, एक चम्मच खजूर सिरप, पीनट बटर, नारियल का दूध को रातभर के लिए मिक्स करके रखे दें।
2. सेब का छिलका हटाकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
3. इसके बाद सेब को दालचीनी, नींबू का रस, और खजूर के 2 चम्मच सिरप के साथ हल्का सा नमक डालकर नरम होने तक पका लें।
4. अब एक बाउल या पुडिंग गिलास में चिया सीड्स मिक्स डालें फिर उसके ऊपर पके सेब डाले, ऐसा करते करते अपने गिलास को भर दें।
5. बस आपका टेस्टी और हेल्दी एप्पल चिया पुडिंग तैयार है।
2. मैंगो चिया पुडिंग रेसिपी -

सामग्री
* केला - 1 मध्यम आकार का
* आम - 1
* काले खजूर - 1
* अखरोट - 3, 4 रात भर भिगोए हुए
* नारियल का दूध - - 1/2 कप
* चिया सीड्स - - 2 टेबल स्पून भीगे हुए
बनाने की विधि -
1. ऊपर बताई गई सभी चिया सीड्स को छोड़ कर एक साथ महीन प्यूरी में ब्लेंड कर लें।
2. इसके बाद चिया सीड्स डालें और अच्छी तरह मिला दें।
3. इस पुडिंग को कम से कम एक घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें।
3. फ्रूट चिया पुडिंग रेसिपी-

सामग्री -
* चिया सीड्स - 1 बड़ा चम्मच
* बादाम बटर - 1 बड़ा चम्मच
* खजूर सिरप - 1 बड़ा चम्मच
* नारियल का दूध - 1/2 कप
बनाने की विधि -
1. ऊपर बताई गई सभी सामग्री को एक साथ मिलाएं और रात भर या कम से कम 4 घंटे के लिए रख दें।
2. अब अपनी पसंद के फलों को छोटे-छोटे टूकड़ों में काट लें।
3. अब इसे फ्रेस सर्व करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
