Latest Updates
-
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया -
इन 5 लोगों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए मशरूम का सेवन, सेहत को हो सकता है गंभीर नुकसान -
Special Marriage Act क्या है? सोनाक्षी-जहीर इकबाल समेत इन बॉलीवुड कपल्स ने बिना धर्म बदले की शादी -
किन्नौर कैलाश के दर्शन के बाद बदल गई हिमांशी खुराना की जिंदगी, एक्ट्रेस ने बताया क्यों इतनी खास है यह जगह -
Raksha Bandhan 2026: कब है रक्षाबंधन? जानें तिथि, राखी बांधने का शुभ मुहूर्त, भद्रा का समय और महत्व -
कभी 75 रुपये में साफ करते थे गाड़ियां, आज कहलाते हैं दिल्ली के खान सर; पढ़ें मनोज गर्ग की सक्सेस स्टोरी -
Sawan 2026: सावन में दाढ़ी और बाल कटवाना चाहिए या नहीं? जानें ज्योतिष और धार्मिक नियम -
कौन थीं अनन्या राज? 27 साल की उम्र में हुई मौत, एक महीने बाद सामने आई निधन की खबर
वर्कआउट के बाद सीने में हो रही है जलन तो ऐसे करें इस समस्या को दूर
आज के समय में हम सभी खुद को फिट रखने के लिए वर्कआउट करना काफी पसंद करते हैं। ऐसे बहुत से लोग हैं, जो घंटों जिम में बिताते हैं और अपनी बॉडी को शेप में देखना चाहते हैं। लेकिन जब आप कई घंटे वर्कआउट करते हैं या फिर बहुत अधिक इंटेंस वर्कआउट करते हैं तो इससे आपको अन्य कई तरह की प्रॉब्लम्स भी हो सकती हैं। मसलन, कुछ लोगों को वर्कआउट में बाद सीने में जलन या एसिडिटी की शिकायत होती है। इस स्थिति में अधिकतर लोग दवाएं खाना पसंद करते हैं।
हालांकि, अगर आप चाहें तो कुछ आसान उपाय अपनाकर पोस्ट वर्कआउट एसिडिटी की समस्या को दूर कर सकते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको पोस्ट वर्कआउट एसिडिटी के कारणों और उसे दूर करने के कुछ उपायों के बारे में बता रहे हैं-

पोस्ट वर्कआउट एसिडिटी के कारण क्या हैं?
वर्कआउट के बाद एसिडिटी या सीने में जलन के कई कारण हो सकते हैं। मसलन-
• हाई इंटेसिटी या फिर हाई इंपेक्ट वर्कआउट के दौरान पेट के एरिया पर दबाव पड़ सकता है, जिससे पेट का एसिड वापस एसोफैगस में आ सकता है और आपकेा एसिडिटी हो सकती है।
• हाई इंटेसिटी वर्कआउट खासतौर से खाने के तुरंत बाद बहुत अधिक कूदना, झुकना या लेटने से एसिड रिफ्लक्स का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए, खाना खाने के बाद कम से कम दो घंटे बाद ही वर्कआउट करना चाहिए।
• एक्सरसाइज के दौरान बहुत अधिक वजन उठाना, पेट के अंदर के दबाव को बढ़ा सकते हैं। जिससे पेट की सामग्री को ऊपर की ओर धकेल सकते हैं और एसिड रिफ्लक्स का खतरा बढ़ सकता है।
• एक्सरसाइज से पहले या बाद में एसिडिक या मसालेदार भोजन, कैफीन, या कार्बाेनेटेड ड्रिंक्स का सेवन एसिड रिफ्लक्स को ट्रिगर कर सकता है।
• व्यायाम से ओवर ईटिंग करना खासतौर से हाई फैटी मील्स लेने से भी एसिड रिफ्लक्स का खतरा बढ़ सकता है।
• अधिक वजन या मोटापा पेट पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है, जिससे व्यायाम के दौरान एसिड रिफ्लक्स की संभावना बढ़ जाती है।
पोस्ट वर्कआउट एसिडिटी को कैसे दूर करें
अगर आप पोस्ट वर्कआउट एसिडिटी की समस्या को दूर करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ छोटे-छोटे उपाय अपनाए जा सकते हैं। मसलन-
• वर्कआउट के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रहें। कोशिश करें कि आप वर्कआउट के बीच में थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पानी लेते रहें। हालांकि, एकदम से बहुत अधिक पानी न पीएं।
• अपने प्री-वर्कआउट और पोस्ट-वर्कआउट मील पर ध्यान दें। इस दौरान खट्टे फल, टमाटर, मसालेदार भोजन और कार्बाेनेटेड ड्रिंक्स आदि से बचने की कोशिश करें।
• अपने मील और वर्कआउट के बीच में कम से कम 1-2 घंटे का गैप रखें। इससे आपके शरीर को भोजन पचाने का समय मिलता है और एसिड रिफ्लक्स की संभावना कम हो जाती है।
• अगर आपको पोस्ट वर्कआउट एसिडिटी की समस्या है तो आपको हाई इंटेसिटी वर्कआउट करने से बचना चाहिए।
• वर्कआउट के दौरान अपने बॉडी पोश्चर पर ध्यान दें। अगर आपका बॉडी पोश्चर बिगड़ जाता है, तो इससे पेट पर दबाव पड़ता है और एसिडिटी हो सकती है।
• वर्कआउट के बाद कम से कम 30 मिनट तक लेटने से बचें। इससे आपको एसिड रिफ्लक्स की प्रॉब्लम से बचने में मदद मिलती है।
• वर्कआउट से पहले बहुत हैवी मील लेने से बचें। दिन भर में छोटे-छोटे और अधिक बार भोजन करने का विकल्प चुनें।
• अपने वजन को कम करते हैं तो इससे भी आपको पोस्ट वर्कआउट एसिडिटी को कम करने में काफी मदद मिलती है। वजन कम करने से आपके पेट पर दबाव कम करने में मदद मिल सकती है, जिससे एसिड रिफ्लक्स का खतरा कम हो सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications