Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
बहुत ज्यादा क्रेविंग से हो सकती है हेल्थ प्रॉब्लम, इस तरह करें कंट्रोल

कई लोगों इतने फूडी होते हैं कि खाना खाने के तुंरत बाद भी उन्हें कुछ अलग खाने या मीठा खाने की क्रेविंग होने लगती है। हर वक्स उनका मन कुछ ना कुछ खाने का करने लगता है। कुछ लोगों में तो फूड क्रेविंग इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि जब तर वो अपनी उस चीज को ना खा लें, तब तक उन्हें शांति नहीं मिलती है। ऐसे में कभी कभी खाने की क्रेविंग होना आम बात होती है, लेकिन अगर आपको बार-बार अनहेल्दी फूड खाने की क्रेविंग आपके हेल्थ पर गलत असर भी डाल सकती है। क्योकि अनहेल्दी फूड आपकी हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। बहुत ज्यादा अनहेल्दी फूड खाने से आपके वजन बढ़ने का जोखिम भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है। आपके लिए जरूरी है कि आप अपने इस अनहेल्द क्रेविंग पर कंट्रोल करें। आइए जानें खाने के इस क्रेविंग पर कैसे रोक लगाई जा सकती हैं।

माइंडफुल ईटिंग है जरूरी
अनहेल्दी फूड खाने से बचने के लिए जरूरी है कि आप माइंडफुल ईटिंग करें। अब आप सोच रहें होंगे की माइंडफुल इटिंग क्या है, भूख और क्रेविंग की बीच के अंतर को माइंडफुल इटिंग कहते है। आपको अगर कुछ अनहेल्दी खाने की क्रेविंग हो रही है तो आप हेल्दी खाएं। हर समय कुछ न कुछ ना खाएं। अपने खाने के बीच में थोड़ा गैप जरूर रखें। ताकि आप ज्यादा खाने के कारण होने वाले हेल्थ प्रॉब्लम से भी बच सकें।

च्यूइंग गम है बेस्ट ऑप्शन
अगर आपको बहुत ज्यादा अनहेल्दी फूड खाने का मन हो, तो आप च्यूइंग गम चबाएं। ये आपके जंक फूड की क्रेविंग को कम करता है। और बहुत ज्यादा खाना खाने से आपको रोकता है। ये ना सिर्फ आपके क्रेविंग को कम करता है, बल्कि शांत करने में भी मदद करता है।

ज्यादा पानी पिएं
अनहेल्दी फूड क्रेविंग को कंट्रोल करना बहुत ज्यादा जरूरी है। इसके लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की कोशिश करें। जब आपका पेट पानी से भरा रहेगा तो आप ज्यादा अनहेल्दी खाना नहीं खा पाएंगे। कई बार बॉडी में पानी की कमी के कारण आपके माइंड में भूख लगने की सेंसेशन होने लगती है. जिसके कारण आपको हर वक्त कुछ ना कुछ खाने का दिल करने लगता है। इसलिए कुछ खाने की क्रेविंग होने पर आप एक गिलास पानी पी लें। इससे आपकी भूख शांत हो जाएगी।

प्रोटीन लेना जरूरी
हमारे बॉडी के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी है। आपके फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए भी पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन लेना जरूरी है। प्रोटीन वाले फूड्स खाने से आपको ज्यादा देर तक भूख नहीं लगती है। ऐसे में आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। और आपको अनहेल्दी फूड खाने की क्रेविंग नहीं होती है। प्रोटीन को भरपूर मात्रा में लेने के लिए आप अपनी डाइट में सोयाबीन, पनीर, छोले, शामिल करें।



Click it and Unblock the Notifications
