Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
सर्दी में शरीर को भीतर से गर्म रखेंगे ये 6 मसाले, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल करने का सही तरीका
सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए कुछ मसाले बहुत फायदेमंद होते हैं। न्यूट्रिशनिस्ट अंजलि पाठक के अनुसार, इन मसालों में मौजूद विटामिन्स और गुण शरीर को गर्म रखने के साथ-साथ हेल्थ के लिए भी लाभकारी होते हैं। इन मसालों का सही तरीके से इस्तेमाल सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने और सेहतमंद रहने में मदद करता है।
यहां हम आपको ऐसे 6 मसालों के बारे में बताएंगे, जिनसे आपका शरीर अंदर से गर्म रखने के साथ खाने का स्वाद भी बढा देंगे।


जायफल
जायफल की तासीर गर्म होती है और यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है। यह दिमाग को शांत करने और पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है। आप जायफल पाउडर को गर्म दूध में डालकर पी सकते हैं या सूप में डाल सकते हैं।
हींग
हींग मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देती है और सूजन को कम करती है। इसकी तासीर भी गर्म होती है। आप इसे दाल या करी में तड़के के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं या अदरक और काली मिर्च के साथ उबलते पानी में डालकर चाय बना सकते हैं।
स्टार एनीज
यह मसाला नेचुरल बॉडी वार्मर है और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है। आप इसे चावल या बिरयानी में डाल सकते हैं या चाय में भी मिला सकते हैं।
सोंठ (सूखा अदरक)
सोंठ का सेवन शरीर को गर्म रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इसे चाय, हल्दी दूध, या गर्म पानी में डालकर पिया जा सकता है।
दालचीनी
दालचीनी में उष्णता पैदा करने वाले गुण होते हैं। यह रक्त संचार को बढ़ाती है और सर्दियों में शरीर को गर्म बनाए रखने में मदद करती है। इसे दूध, चाय या हलवा में डाल सकते हैं।
लहसुन
लहसुन का सेवन भी शरीर में गर्मी बनाए रखता है। यह इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है और सर्दी-जुकाम से बचाता है। लहसुन को सूप, करी, या किसी भी गर्म खाने में डाल सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
