Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Travel Tips: रूजुता दिवेकर ने बताया सफर में ले जाएं साथ ये 3 खाने की चीजें, नहीं होगी खराब
Travel Tips : सफर पर जाने से पहले लोग कई तरह की तैयारियों करते हैं। इनमें से एक होती है खाने की तैयारी। दरअसल, बहुत लोग यात्रा के दौरान घर से खाना ले जाना पसंद करते हैं। ताकि यात्रा बोरिंग न लगे और उन्हें बार-बार खाने के लिए दूसरे स्टेशन न उतरना पड़े। इसके अलावा उन्हें बाहर का खाना न खाना पड़े।
अगर आप फैमिली के साथ सफर कर रहे हैं, तो ऐसे में ऑप्शन बचता है आप घर का बनाकर ले जाएं लेकिन लंबे सफर में दिक्कत आती है कि गर्मी और ज्यादा देर तक खाना बंद रहने के वजह से जल्दी ख़राब हो जाता है। ऐसे में हम आपको ऐसे 3 फूड्स ऑप्शन बता रहे हैं, जो जल्दी खराब नहीं होंगे और वो आपके सेहत के लिए हेल्दी साबित हो सकते हैं। साथ ही आपको एनर्जी देने में मदद करेंगे।

सेलेब्रिटी न्यूट्रिशियन रूजुता दिवेकर ने यहां 3 फूड ऑप्शन बताए हैं, जिन्हें आप सफर में साथ लेकर जा सकते हैं। इन्हें स्टोर करने में भी परेशानी नहीं होगी।
ड्राई नाश्ता
सफर में आप ड्राई नाश्ता जैसे कि खाखरा और चिवड़ा लेकर जा सकते हैं। चिवड़ा में या नमकीन, भुना हुआ चना जैसी चीजें लेकर जा सकते हैं क्योंकि कई बार सफर के दौरान रास्ते में ढाबा या खाने की सुविधा नहीं मिलती है, तो आप इन सब चीजों का सेवन कर सकते हैं। जिससे की भूख को शांत किया जा सके साथ ही आप इन्हें 2 से 3 दिन तक आराम से स्टोर करके रख सकते हैं।
लड्डू
अगर आप ट्रेवल पर जा रहे हैं तो अपने साथ रागी का लड्डू भी ले जा सकते हैं। इसमें घी और गुड़ मौजूद होता है जो हमारी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। ट्रेवल के दौरान इसे खाने से पेट भरा रहेगा और पोषक तत्व भी मिलेंगे।
सूखे मेवे
इसके अलावा आप अपने साथ ड्रायफ्रूट्स साथ लेकर जा सकते हैं। नट्स में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, खनिज आयरन, फास्फोरस और कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो आपको हेल्दी रखने के साथ आपकी भूख भी मिटाते हैं। आप चाहे तो रोस्टेड और साल्टेड नट्स भी अपने साथ लेकर जा सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर घर पर नट्स को भूनकर और साल्ट डालेंगे तो ये आपके लिए ज्यादा फायदेमंद साबित होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
