Latest Updates
-
World Lung Cancer Day 2026: स्मोकिंग न करने वालों को भी हो सकता है लंग कैंसर, जानें इसके कारण, लक्षण और बचाव -
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम
त्रिपुरा की मशहूर डिश 'Melye-amiley' से तेजी से घटाती है वजन, रिसर्च में हुआ खुलासा
Melye-Amiley Weight Loss : भारत के अलग-अलग राज्यों में ऐसी कई ट्रेडिशनल डिशेज हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इनमें से एक त्रिपुरा की मशहूर डिश मेली-अमेली, जिसे बांस की कोपल से तैयार किया जाता है, इन दिनों चर्चा में है।
हाल ही में हुए अध्ययन से यह पता चला है कि इस डिश को खाने से वजन कम हो सकता है और यह मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत बनाने में मददगार है। 'इंस्टिट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडी इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी' (IASST) के शोधकर्ताओं ने यह साबित किया है कि भारतीय पारंपरिक भोजन में ऐसे कई गुण होते हैं, जो कई बीमारियों से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं।

क्या है मेली-अमेली (Melye Amiley)
मेली-अमेली त्रिपुरा का पारंपरिक व्यंजन है, जिसे बांस की कोपलों को फर्मेंट करके तैयार किया जाता है। यह भोजन खाने में न केवल स्वादिष्ट होता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिहाज से भी बेहद फायदेमंद है। मेली-अमेली पोषक तत्वों का खजाना है, जिसमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सिडेंट्स शामिल होते हैं। इस डिश में बांस की कोपल को फर्मेंट करके उसे तैयार किया जाता है, और इस प्रक्रिया के दौरान बांस के कोपल में खमीर और बैक्टीरिया सक्रिय होते हैं, जो इसे खास बनाते हैं। फर्मेंटेशन के कारण इस व्यंजन में ऐसे तत्व विकसित होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए अत्यधिक लाभकारी होते हैं, जैसे वजन कम करने में मदद करना और मेटाबॉलिज़्म को मजबूत करना।
जमी चर्बी को तेजी से कम करती है ये डिश
IASST के शोधकर्ताओं ने पाया है कि मेली-अमेली शरीर में जमी चर्बी को तेजी से कम करने में मदद करता है। यह फैट्स को ऊर्जा में बदलने में सहायक है। मेली-अमेली डिश सफेद वसा को भूरे वसा में बदलने वाले जीन को सक्रिय कर देती है, जैसे HSL, LPL और UCP1। भूरे वसा का काम शरीर की ऊर्जा को तेजी से खर्च करना होता है, जिससे वजन कम करना आसान हो जाता है। यही कारण है कि मेली-अमेली वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है।
तेजी से कैलोरी बर्न करता है हमारा शरीर
मेली-अमेली में मौजूद अर्क माइटोकॉन्ड्रिया की संख्या को तेजी से बढ़ाते हैं, जिससे थर्मोजेनिक प्रोटीन सक्रिय होता है। इसके कारण हमारा शरीर अधिक कैलोरी बर्न करने में सक्षम हो जाता है। यह अध्ययन यह साबित करता है कि मेली-अमेली को वजन घटाने और मेटाबॉलिज़्म को सुधारने के लिए डाइट में शामिल किया जा सकता है। कुल मिलाकर, यह सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद है।
मेली-अमेली से सेहत को मिलते हैं कई लाभ
- शरीर की चर्बी को तेजी से कम करता है।
- डाइजेशन को बेहतर बनाता है और पाचन तंत्र को मजबूत करता है।
- खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications