Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वेटलॉस: एक ही तरह की चीजें खाकर हो चुके है बोर, ट्राय करें ये 5 सुपर टेस्टी दलिया रेसिपीज
वेट लॉस की जर्नी कभी भी किसी के लिए आसान नहीं रही है। ये रोलर कोस्टर की सवारी की तरह अनुभव देने वाली है, जिसमें अपना लक्ष्य पाने के लिए कभी हम हर वो सीमा पार कर जाते है जो हमने कभी सोची भी नहीं थी। तो कभी हमारा आलस सभी चीजों पर भारी पड़ जाता है और हम वेट लॉस ना होने पर हताश हो जाते है। देखा जाए तो वेट लॉस का टारगेट पूरा करने के लिए कुछ चीजें है, जिन्हें व्यक्ति को अपने रूटीन में शामिल करनी जरूरी है। बात करें खानपान की, तो एक परफेक्ट फिटनेस रूटीन का पालन करने से लेकर न्यूट्रीशंस से भरपूर चीजों का सेवन करना जरूरी है।

तो अगर आप भी वेट लॉस की जर्नी के पेंसेजर बने हुए है, तो आपको ऐसी डिशेज की तलाश में रहना चाहिए जो स्वाद से समझौता किए बिना न्यूट्रीशंस दें। वैसे, इसमें दलिया आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां हम आपको हेल्दी और टेस्टी दलिया की वो रेसेपिज बताने जा रहे है, जिसे आप अपने वेट लॉस डाइट में शामिल कर सकते है।
बाजरा दलिया
जैसा कि ये बात सभी अच्छे से जानते हैं कि बाजरा फाइबर का एक उत्कृष्ट स्रोत है। ऐसे में बाजरे का दलिया हमारे वेट लॉस डाइट में शामिल करना काफी मददगार हो सकता है। इसे बनाने के लिए बाजरा, मूंग दाल, चावल और पानी लें और उन्हें थोड़े से नमक के साथ प्रेशर कुक में ड़ालें। जब ये सब अच्छे से मैस जाए तो इन्हें कढ़ाई में डालें और उबाल आने तक पकाएं। फिर धीमी आंच पर एक पैन में थोड़ा घी, जीरा और हींग डालें - इसमें कटा हुआ प्याज, गाजर, टमाटर और पालक डालें। इसके बाद, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक जैसे मसाले डालें। जब सब्जियां पूरी तरह से पक जाए, तो उन्हें तैयार दलिया मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिलाए। इस दलिया को गरमागरम परोसें।
ओट्स दलिया
क्या आप ऐसे व्यक्ति हैं जो अपने दिन की शुरुआत एक कटोरी ओट्स के साथ करना पसंद करते हैं? यदि हां, तो ओट्स से बना दलिया निश्चित रूप से आज़माने लायक है। इसमें कैलोरी कम होती है, ऐसे में वेट लॉस में मदद मिलती है। इसे बनाने के लिए पहले ओट्स को खुशबू आने तक सूखा भून लें। फिर धीरे-धीरे 3-4 कप पानी डालें और लगातार हिलाते रहें। ताकि उसमें गुठलियां ना बनें। फिर इसका एक उबाल लें और एक या दो मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। अब इसमें स्वादानुसार दूध और चीनी मिलाए। थोड़ा से पकाने के बाद ये ओट्स तैयार हो जाएगा।
वेज मसाला दलिया
बहुत से लोगों को दलिया का स्वाद पसंद नहीं आता, क्योंकि उन्हें यह फीका और उबाऊ लगता है। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक है तो वेज मसाला दलिया ट्राई करें। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में दलिया भून लें. इसे एक तरफ रख दें। इसके बाद एक प्रेशर कुकर में घी ड़ालकर उसे पिघला लें। इसमें साबुत मसाले जैसे पेपरकॉर्न, लौंग, तेज पत्ता, जीरा, हींग डालें और भूनें। इसके अलावा कटा हुआ लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, सूखी लाल मिर्च और कटा हुआ टमाटर ड़ालकर अच्छे से भून लें। फिर इसमें लाल मिर्च, नमक, हल्दी, धनिया पाउडर और पुलाव मसाला डालें। आलू, गाजर, बीन्स और मटर डालें और भूनें। अब भुना हुआ दलिया डालकर पानी डालें। दलिया को तीन सीटी आने पर बंद कर दें। लीजिए आपका वेज मसाला दलिया तैयार है।
दलिया पोंगल
दलिया पोंगल बनाने के लिए सबसे पहले दलिया और दाल को धोकर साफ कर लीजिए। फिर इन दोनों को अलग-अलग बर्तन में प्रेशर कुक कर लीजिए। ध्यान रहें दाल पकाते समय एक बूंद घी, चुटकीभर हल्दी पाउडर और हींग डालें। फिर एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच घी ड़ालकर उसमें काजू डालकर भून लें। फिर इसे एक बाउल में निकाल लीजिए। इसके बाद उसी कढ़ाई में करी पत्ता, जीरा, काली मिर्च और अदरक डालें और भूनें। कढ़ाई में पका हुआ दलिया, दाल और नमक डालें और अच्छी तरह मिलाए। अंत में काजू और बचा हुआ घी डालें। स्वादिष्ट और सेहतमंद पोंगल तैयार है। इसे चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
