Latest Updates
-
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा -
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त
Essential Oil: तनाव दूर करने के लिए यूज करें ये फ्रेगनेंस

तनाव एक ऐसी चीज है जिसका अनुभव हर कोई करता है। लेकिन इस तनाव से बचने के लिए हमें दूसरों से एक चीज अलग करती है, वो है इसे दूर करने का सबका तरीका। कोई तनाव से बचने के लिए मेडिटेशन करता है, तो कोई घूमना पसंद करता है। कुछ लोगों को सोना तो कुछ को गर्म पानी से नहाना पसंद होता है। लेकिन कुछ लोगों को फ्रेगनेंस सूंघना पसंद होता है। जैसे कई लोगों को पेट्रोल की खुशबू पसंद होती है, तो कई लोगों को गिली मिट्टी की सुगंध भाती है। जिससे उनका मूड फ्रेश हो जाता है। एक मुश्किल दिन के बाद आराम करने के लिए हर किसी के पास अलग-अलग तरीके होते हैं। लेकिन अपने मन को शांत करने के लिए आप जो कुछ भी चुनते हैं, वो आपके मूड को फ्रेश करने में मदद करता है। ऐसे में कुछ फ्रेगनेंस का यूज करके आप शांत सुगंधों का इस्तेमाल कर सकते है। इससे आपका मूड बिल्कुल ठीक हो जाता है। यही फ्रेगनेंस और आपकी फिलिंग्स के बीच एक मजबूत रिश्ते का परिणाम है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक कुछ फ्रेगनेंस है जो आपके फूड को रिफ्रेश करने में मदद करता है।
लैवेंडर
लैवेंडर की खुशबू हर किसी को पसंद होती है। ये तनाव को कम करने के लिए सबसे अच्छी फ्रेगनेस में से एक है। लैवेंडर के आसपास रहने पर आप शांत और आरामदायक महसूस करते हैं। आप का मूड भी बेहतर होता है। लैनेंडर का यूज बच्चों के नहाने के लिए भी किया जाता है। लैवेंडर में एक घटक मौजूद है जो चिंता और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। अगर आपको किसी तरह का तनाव या टेंशन है तो सोने से पहले आराम करने के लिए लैवेंडर फ्रेगनेंस की कैंडल्स को अपने बेडरूम में जला कर छोड़ दें।
कैमोमाइल इसेंसियल तेल
कैमोमाइल मूड रिफ्रेसिंग के लिए बेस्ट ऑप्शन है। कई लोग अच्छी नींद लेने के लिए कैमोमाइल चाय पीना पसंद करते हैं। ये फूल आपका मूड रिफ्रेस करने के सक्षम है। कैमोमाइल एसेंशियल ऑयल हर तरह के दर्द और सूजन से राहत दिलाने में भी मदद करता है। ये आपके पेट की समस्या को भी दूर करने में मददगार है। इसे आप अपनी स्किन पर लगाने या नहाने के पानी में मिलाकर भी यूज कर सकते हैं।
बर्गमोट इसेंसियल ऑयल
यह ऑयल बर्गमोट संतरे से आता है, जो नींबू और कड़वे नारंगी का एक मिश्रण है। इस फल के छिलके का यूज ऑयल बनाने में किया जाता है। इसके अलावा ग्रे टी और फ्रेगनेंस बनाने के लिए भी किया जाता है। बर्गमोट तेल आपके दिमाग को शांत करने के साथ मूड को फ्रेस करने का काम करता है। साथ ही आपके टेंशन को भी बाय-बाय कहने में मददगार है। अगर आप कहीं बाहर जा रहे हैं तो इस एसेंशियल ऑयल को अपनी स्किन पर ना लगाएं।
जैस्मिन इसेंसियल ऑयल
जैस्मि की खुशबू हर किसी को पसंद होती है। महिलाएं इस फूल से बना गजरे को अपने बालों में लगाना पसंद करते हैं। इस फूल के तेल का आमतौर पर फ्रेगनेंस बनाने के काम आता है। जो आपके मूड को रिफ्रेस करने में मदद करता है। अगर आपको सुकून की नींद चाहिए तो इस इसेंसियल फ्रेगनेंस का यूज करें। मार्केट में इस फ्रेंगनेंस की कैंडल्स और रूम फ्रेंसनर के रूप में उपलब्ध होता है।
नेरोली फ्रेगनेंस
नेरोली फ्रेगनेंस आपको तनाव से तुरंत आराम देने और ताजगी देने में मदद करता है। नेरोली के इसेंसियल ऑयल का यूज आपके दिमाग को शांत करने में भी सहायक है। आप अपने प्लेस पर इस फ्रेगनेंस का यूज कर सकते हैं। इससे ना सिर्फ आपका बल्कि आपके आस-पास रहने वालों का फूड भी रिफ्रेस होगा।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
