Latest Updates
-
26 या 27 अप्रैल, कब है मोहिनी एकादशी? जानें व्रत की सही तारीख और पारण का शुभ समय -
बेसन या सूजी का चीला, जानें वजन घटाने के लिए कौन सा नाश्ता है सबसे बेस्ट? नोट करें रेसिपी -
तपती धूप में निकलने से पहले खा लें प्याज-हरी मिर्च का ये खास सलाद, लू के थपेड़े भी रहेंगे बेअसर -
Somvar Vrat Katha: सोमवार व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, भगवान शिव पूरी करेंगे हर मनोकामना -
Aaj Ka Rashifal, 20 April 2026: मालव्य योग से चमकेंगे इन राशियों के सितारे, जानें आज का भाग्यफल -
Birthday Wishes for Boss: बॉस के बर्थडे पर भेजें ये खास और सम्मानजनक शुभकामनाएं, बोलें 'हैप्पी बर्थडे' -
पुरानी कब्ज और बवासीर से पाना है छुटकारा, तो इस पौधे की जड़ का करें इस्तेमाल -
वजन कम करने के लिए रोटी या चावल क्या है बेस्ट? करना है वेट लॉस तो जान लें ये 5 बातें -
दीपिका पादुकोण ने शेयर की सेकंड प्रेगनेंसी की गुड न्यूज, 40 की उम्र में मां बनना है सेफ -
Chardham Yatra करने से पहले पढ़ लें ये 5 बड़े नियम, इन लोगों को नहीं मिलेगी यात्रा की अनुमति
झटपट बनाएं क्विनोआ से ये यूनिक रेसिपीज, टेस्टी और हेल्दी फूड का मिलेगा कॉम्बिनेशन
आजकल लोगों में सुपरफूड के प्रति दिलचस्पी कुछ ज्यादा ही बढ़ी है। शायद इसका एक कारण शायद कोरोना माहमारी है। जिसमें लोगों ने ये सबक लिया कि दुनिया की सबसे कीमती चीज उसका शरीर है। जिसे स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। सुपरफूड की इस लंबी लिस्ट में क्किनोआ हमारी सोच से भी अधिक तेजी से अच्छे अनाज की जगह ले रहा है। क्किनोआ प्रोटीन का अत्यधिक समृद्ध स्रोत है, जो कि ग्लूटेन फ्री है। क्किनोआ में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बॉडी को सुरक्षा कवच प्रदान करते हैं।
ये हार्ट डिज़ीज के खतरे को कम करता है और शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करता है। क्किनोआ को पकने में मुश्किल से ही समय लगता है।

यहां हम आपको क्किनोआ से बनने वाली ऐसी इंडियन डिश बताने वाले हैं, जिसे खाकर आपको मज़ा ही आ जाएगा।
क्किनोआ उपमा
क्किनोआ उपमा को ब्रेकफास्ट के रूप में या हेल्दी इवनिंग स्नैक्स के रूप में लिया जा सकता है। बस आपको क्किनोआ को रवा सूजी की जगह बदलना होगा। इसे बनाने के लिए क्किनोआ को अच्छी तरह धो लें और एक्सट्रा पानी निकाल दें। फिर पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें, उसमें राई, उड़द दाल, जीरा डालकर थोड़ा सा भून लें। फिर कुछ मौसमी सब्जियों को काट कर पैन में डालें और कम से कम 5 मिनट तक भूनते रहें। इसके बाद थोड़ा पानी डालें और अपने स्वाद के अनुसार नमक डालें। फिर पैन में भूना हुआ क्विनोआ मिलाए। इस मिक्सर को मीडियम आंच पर पकाएं, और तब तक पकाते रहे जब तक कि क्विनोआ पारदर्शी न हो जाए। जब इसका पूरा पानी सूख जाए तो इसे प्लेट में निकालकर दही के साथ परोसे।
क्विनोआ डोसा
अगर आप डोसा को कुछ अलग तरह से बनाना चाहते है तो क्विनोआ डोसा बेस्ट ऑप्शंन होगा। इसे केवल चार नॉर्मल इंग्रीडेंट से घर पर बनाना आसान है और यह नियमित राइस डोसा की तुलना में हेल्दी भी है। इसे बनाने के लिए आधा कप उड़द दाल को कम से कम एक घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसे अच्छे से छान लें और आधा कप पानी का उपयोग करके ब्लेंडर में पीसकर पेस्ट बना लें। फिर एक अलग कटोरे में, उड़द दाल के पेस्ट को आधा कप क्विनोआ आटा और आधा कप सामान्य आटे के साथ मिलाएं। सभी सामग्री को पानी के साथ मिलाकर बारीक घोल बना लें। इसके बाद एक गर्म तवे पर घोल डालें और इसे पैन में ड़ाल दें। इसके ऊपर थोड़ा सा तेल या घी छिड़कें। इस तब तक आंच पर पकाते रहे जब तक कि डोसा भूरे रंग का न हो जाए। फिर डोसे को पैन से निकालें और मोड़कर गरमागरम परोसें।
क्विनोआ खिचड़ी
चाहे काम पर हैक्टिक दिन हो या आप बीमार हो, घर वापस आने पर खिचड़ी हमेशा अच्छी लगती है। लेकिन अगर आप एक ही तरह की खिचड़ी के टेस्ट से बोर हो चुके है तो क्विनोआ खिचड़ी खाकर तो आपको मज़ा ही आ जाएगा। इसे बनाने के लिए पहले से गर्म किए हुए बर्तन में थोड़ा सा घी डालें और गर्म तेल में थोड़ा तेज पत्ता, जीरा और अदरक लहसुन डालें। इसे थोड़ी देर के लिए पकाने के बाद इसमें कुछ कटे हुए प्याज ड़ालकर भून लें। इन सबको मिलाकर थोड़ी देर पकाएं और फिर मूंग दाल, क्किनोवा, थोड़ी सी हल्दी, गरम मसाला और अपनी पसंद के सभी मसाले डालें। फिर इसमें अच्छी मात्रा में पानी डालें और अपने स्वाद के अनुसार नमक डालें। इसके बाद बर्तन का ढक्कन बंद कर दें और इसे मीडियम आंच पर पांच मिनट तक रहने दें। सीटी बजने का इंतज़ार करें और फिर इसे बर्तन से बाहर निकालें। इस खिचड़ी को पापड़ और अपने पसंदीदा अचार के साथ गरमागरम परोसें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











