Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Weight Loss : सुबह खाली पेट पी लें ये देसी काढ़ा, शरीर में जमा चर्बी मोम की तरह पिघल जाएगी
वेटलॉस जर्नी आसान नहीं होती है। इसके लिए खूब सारा हार्डवर्क लगता है और ढ़ेर सारी डेडिकेशन की जरुर होती है। हालांकि अगर आपका मेटाबॉलिज्म तेज हैं, तब भी आपका वजन तेजी से घटाता है। इसलिए अक्सर आपने लोगों को खाने से पहले और बाद में गर्म पानी पीते हुए देखा होगा। हम आपको आज एक ऐसे ही काढ़े के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके जरिए आप आसानी से वेटलॉस कर सकते हैं।
यह बहुत ही आसान रेसिपी है। इसके लिए आपको कुछ नहीं बस नींबू और अदरक चाहिए। जी हां, वेटलॉस के लिए नींबू-अदरक का काढ़ा बहुत असरदायक साबित हो सकता है।

नींबू
नींबू को अक्सर वेट लॉस के लिए जाना जाता रहा है। खासतौर से, नींबू पानी इसके लिए बहुत अच्छा माना जाता है। जब इस काढ़े को तैयार करने के लिए अदरक के साथ मिलाया जाता है, तो यह आपके वेट लॉस जर्नी को और तेज कर सकता है। पेक्टिन, जो एक तरह का फाइबर है और नींबू में पाया जाता है, वेट लॉस के लाभों से जुड़ा हुआ है।
अदरक
अदरक को वजन घटाने के लिए एक प्रभावी घटक माना गया है। इसमें जिंजरोल नाम का कंपाउंड मौजूद होता है। इसमें सूजन-रोधी गुण भी पाए जाते हैं और यह आपके वेट लॉस में मदद कर सकता है। सुबह सबसे पहले अदरक का पानी पीने से डाइजेशन और मेटाबॉलिज्म तेज हो सकता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
नींबू अदरक काढ़ा पीने का समय
आमतौर पर सुबह सबसे पहले काढ़ा पीने की सलाह दी जाती है, और अगर आप इसे खाली पेट पी सकें तो यह और भी अच्छा है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करने के साथ ही वेट लॉस में भी लाभदायी होता है।
ऐसे बनाएं काढ़ा
इस काढ़े को बनाने के लिए सबसे पहले अदरक को धोकर उसका छिलका हटा दें। फिर कद्दूकस कर लें और फिर इसका रस एक पैन में निचोड़ लें। इसमें नींबू का रस और शहद मिलाएं और अच्छी तरह मिक्स करें। अब इसमें आवश्यकतानुसार पानी डालें और मिश्रण को कम से कम 2 से 3 मिनट तक उबालें। एक बार हो जाने पर, इसको छान लें और घूंट-घूंट करके पियें। इस काढ़े को आप एयरटाइट जार में करीब 2 हफ्ते तक स्टोर करके रख सकते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
