Latest Updates
-
कुदरत का अनोखा करिश्मा! महिला ने एक जैसी दिखने वाली चार जुड़वां बच्चियों को दिया जन्म, डॉक्टर भी हैरान -
Chaturmas 2026: चातुर्मास कब से शुरू होगा? इस दौरान क्या करें और क्या न करें? जानें सभी जरूरी नियम -
International Self Care Day: अच्छी सेहत के लिए सेल्फ-केयर है जरूरी, रोजाना अपनाएं ये 5 सेल्फ केयर हैबिट्स -
रात में राजमा भिगोना भूल गए? इन आसान ट्रिक्स से बिना भिगोए भी बन जाएगा एकदम नरम राजमा -
National Cousins Day 2026 Wishes: नेशनल कजिन्स डे पर अपने भाई-बहन भेजें ये खास मैसेज, यादगार बन जाएगा दिन -
CJP Protest Delhi: आलिया भट्ट से लेकर सलमान खान तक, छात्रों के समर्थन में उतरे ये बॉलीवुड सितारे -
Chia Seeds Vs Sabja Seeds: चिया सीड्स या सब्जा के बीज, जानिए आपकी सेहत के लिए क्या बेहतर? -
टूटते-झड़ते बालों से हैं परेशान? ट्राई करें गुड़हल और नारियल तेल से बना हेयर ऑयल, रुक जाएगा Hair Fall -
6 महीने के बच्चे को सॉलिड फूड देते समय न करें ये 5 गलतियां, 'बच्चों की डॉक्टर' ने बताई सही शुरुआत -
हेल्दी दिखने वाले ये 7 फूड्स बढ़ा सकते हैं आपका ब्लड शुगर, खरीदने से पहले जरूर पढ़ लें लेबल
Tulsi Vivah 2023: तुलसी की माला पहनने से मलेरिया और बीपी जैसी बीमारियां रहती हैं दूर, ये है पहनने के नियम
Tulsi vivah 2023 : हिंदू धर्म में तुलसी का बहुत महत्व है। तुलसी के पौधे की तरह ही तुलसी की माला भी बहुत ही शुभ और लाभकारी होती है। धर्म शास्त्र के अनुसार तुलसी की माना धारण करने से भी व्यक्ति को लाभ मिलते हैं। तुलसी की माला पहनने से मां लक्ष्मी की कृपा से धन लाभ होता है साथ ही मानसिक स्वास्थ्य भी स्वस्थ रहता है।
इसे पहनने से धार्मिक के साथ स्वास्थ्य से संबंधित लाभ भी मिलते हैं। आइये तुलसी की माला पहनने के फायदे और इसके नियम के बारे में बताते हैं-

तुलसी की माला पहनने के सेहत को लाभ
- यह माला पहनने से शरीर निर्मल होता है, जीवनशक्ति बढ़ती है। व्यक्ति को पाचन शक्ति, बुखार, जुकाम, सिरदर्द, स्किन इंफेक्शन, दिमाग की बीमारियों और गैस से संबंधित कई बीमारियों (Disease) में राहत मिलती है। यह संक्रमण से होने वाली बीमारियों से भी बचाती है।
- तुलसी एक अद्भुत औषधि है, इससे ब्लड प्रेशर और डाइजेशन बेहतर होता है। तुलसी को धारण करने से शरीर में विद्युत शक्ति का प्रवाह बढ़ता है। गले में तुलसी की माला पहनने से विद्युत तरंगे निकलती हैं जो ब्लड सर्कुलेशन में रुकावट नहीं आने देती हैं। इसके अलावा मलेरिया और कई प्रकार के बुखारों में तुलसी बहुत फायदेमंद होती है।
- तुलसी की माला पहनने से मानसिक शांति मिलती है। इसे गले में पहनने से जरूरी एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स पर प्रेशर पड़ता है, जिससे मानसिक तनाव में फायदा होता है। यह मेमोरी को बढ़ाने में भी मदद करती है। यह एंटीबायोटिक, दर्द-निवारक और इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाने में भी फायदेमंद होती है।
धार्मिक लाभ
तुलसी की माला पहनने से कई लाभ मिलते हैं। तुलसी का माला पहनने से शुक्र ग्रह मजबूत होते हैं। मानसिक कष्टों से मुक्ति मिलती है और इससे मन भी नियंत्रित रहता है। तुलसी का पौधा नकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है ऐसे ही तुलसी की माला पहनने से भी व्यक्ति के सभी कष्ट दूर होते हैं। यह माला पहनने से सात्विक भावनाएं जगती हैं और व्यक्ति का आत्मविश्वास बढ़ता है। इसे पहनने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

2 तरह की होती है तुलसी की माला
तुलसी की माला 2 तरह की होती है। श्यामा तुलसी और रामा तुलसी। श्यामा तुलसी के बीजों की माला पहनने से मानसिक शांति मिलती है और मन में पॉजिटिविटी आती है। इससे आध्यात्मिक के साथ ही साथ पारिवारिक और भौतिक उन्नति भी होती है। यह ईश्वर के प्रति श्रद्धा और भक्ति भाव बढ़ाती है। वहीं रामा तुलसी की माला पहनने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास बढ़ता है और सात्विक भावनाएं जागृत होती हैं। इससे उसे अपने कर्तव्यों का पालन करने में मदद मिलती है।
तुलसी की माला पहनने के नियम
- तुलसी की माला को पहनने के लिए इसे पहले दूध और गंगाजल से साफ कर लेना चाहिए। इस माला को भगवान विष्णु की पूजा के बाद ही धारण करना चाहिए।
- तुलसी के साथ कभी भी रूद्राक्ष नहीं पहनना चाहिए ऐसे में दोनों में से किसी का भी फायदा नहीं मिलता है।
- तुलसी की माला को धारण करने के बाद मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications