Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
इस वजह से दिव्यांका त्रिपाठी की टूटी थी हाथ की हड्डी, Backflip करते हुए न करें ये गलतियां
टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी कुछ दिनों पहले ऊंचाई से गिरने की वजह से दोनों हाथों में फ्रैक्चर आ गया। जिसकी सर्जरी करवानी पड़ी। अब एक्ट्रेस ने खुद इस फ्रैक्चर की असल वजह बताई हैं। दिव्यांका ने एक वीडियो शेयर किया है जहां वो हैंडस्टेंड करते हुए नजर आ रही हैं। उसी पोजिशन में काफी देर नजर आ रही हैं।
वीडियो में उनके साथ ट्रेनर कुलदीप रावत भी नजर आ रहे हैं, जो हैंडस्टेंड करते हुए बैकफ्लिप करते हुए दिखे। इस वीडियो को शेयर करते हुए दिव्यांका ने लिखा है " यह उस आइकॉनिक फ्रैक्चर डे पर क्या कर रही थी ये उसकी झलक है।"

दिव्यांका ने वीडियो शेयर कर बताया है कि यह एक्सरसाइज करते हुए उनका बैलेंस बिगड़ गया जिसकी वजह से उनकी हड्डी टूट गई और सर्जरी करवानी पड़ी। आइए जानते हैं कि अगर आप भी बैकफ्लिप जैसी एक्सरसाइज ट्राय करना चाहते हैं तो आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखने की जरुरत हैं।
बैकफ्लिप जैसी एक्सरसाइज करने के लिए प्रैक्टिस और अनुशासन की बेहद जरुरत होती है। बैक-फ्लिप या बैक-टक जिमनास्टिक्स की सबसे टफ स्किल में से एक है। इसे सीखने के लिए कठिन अभ्यास और संतुलन की जरूरत होती है। इस एक्सरसाइज को सीखने के लिए किसी एक्सपर्ट की गाइडेंस में महीनों की प्रैक्टिस के बाद किया जा सकता है।
बैक फ्लिप के लिए इन बातों का ध्यान रखें
- जो लोग बैकफ्लिप सीखना चाहते हैं वो सिर्फ वीडियो देखकर अकेले करने का प्रयास न करें। ये बहुत ही रिस्की एक्सरसाइज हैं। तो इसे किसी एक्सपर्ट से ही सीखें।
- बैकफ्लिप एक्सरसाइज करते हुए शरीर हवा में पूरे 360 डिग्री घूमता है, ऐसे में चोट लगने का खतरा रहता है।
- इस एक्सरसाइज को करते हुए चोट से बचने के लिए नरम सतह पर ही करें। इसे जमीन में कभी भी न करें इसके लिए जिमनास्टिक मैट या फोम पिट जैसी चीजों पर ट्राय करें ताकि बैलेंस बिगड़ने पर भी आपको चोट न आएं।
- बैकफ्लिप करने से पहले आर्म स्ट्रेच और बॉडी स्ट्रेच के लिए 5 मिनट एक्सरसाइज जरुर करें।
- बैकफ्लिप में परफेक्ट होने के लिए किसी ट्रेनर के निगरानी में इस एक्सरसाइज की प्रैक्टिस करें। अकेले ये एक्सरसाइज न करें क्योंकि इसमें चोट लगने का खतरा रहता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications