Latest Updates
-
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर
अंडरवेट लोग कई बीमारियों का हो सकते हैं शिकार, ये लक्षण दिखने में डॉक्टर से करें संपर्क

कई लोग ज्यादा वजन के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान रहते हैं, तो कई लोग वजन न बढ़ने के कारण परेशान रहते हैं। कम वेट होना भी आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है। कई बार आपने देखा होगा कि लोग कितना भी खा लें, कोई भी डाइट फॉलो कर लें, लेकिन उनका वजन कभी बढ़ नहीं पाता है। उनका वजन हमेशा कम ही रहता है। ऐसे लोग अक्सर बीमारियों से घिरे रहते हैं, कमजोरी, थकावट इन्हें जल्दी महसूस होने लगता है। पतले लोगों का वेट कम होने पर न सिर्फ उनके हेल्थ पर इसका असर पड़ता है, बल्कि उनके बालों और स्किन पर भी इसका इफेक्ट देखने को मिलता है। आइए जानते हैं वजन कम होने के कारण आपको क्या स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।
वजन कम होने पर हो सकती हैं ये बीमारियां
1. एनीमिया
जिन लोगों का वजन कम होता है, अक्सर उन में एनीमिया की कमी देखने को मिलती है। एनीमिया होने पर आपके शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से आपके खून की नसों में ऑक्सीजन का फ्लो कम हो जाता है। जिस कारण आपको एनीमिया की समस्या का सामना करना पड़ता है। कमजोर लोगों में चक्कर आना, सिरदर्द रहना, हर वक्त थकावट महसूस होना आम बात होती है।
2. ऑस्टियोपोरोसिस
हड्डी के बोन मास में लगातार आ रही कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है। इस स्थिति को ऑस्टियोपोरोसिस कहा जाता है। इस स्थिति में आपकी हड्डियां बहुत ज्यादा कमजोर होने लगती है। पतले लोग या जिनका वजन कम होता है, उन्हें ये बीमारी होने का खतरा ज्यादा होता है। ऐसे लोगों की हड्डियों में थोड़े खिंचाव से या भारी चीजें उठाने से फ्रैक्चर होने की संभावना बढ़ जाती है। पुरुषों के मुकाबले अंडरवेट महिलाओं में ऑस्टियोपोरोसिस होने का खतरा ज्यादा होता है।
3. स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स
कमजोर लोगों में न सिर्फ स्वास्थ्य समस्याएं देखने को मिलती है, बल्कि कई तरह की स्किन और हेयर प्रॉब्लम्स का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में आपके बाल झड़ने लगते हैं, और स्किन भी ड्राई हो जाती है। जिन लोगों का वजन कम होता है, उन्हें स्किन इंफेक्शन भी बहुत जल्दी हो जाता है।
4. कमजोर इम्यून सिस्टम
आपके शरीर में कोई बैक्टीरिया या वायरस हमला करता है, तो आपका इम्यून सिस्टम उन संक्रमण से हमारी रक्षा करने में मदद करता है। कई बार वेट कम होने के कारण आपका इम्यूनिटी सिस्टम कमजोर होने लगता है। जिसके कारण बाहरी बैक्टीरिया और वायरस से इम्यून सिस्टम आपकी सुरक्षा करने में नकाम रह जाता है। आपको कमजोरी महसूस होने लगती है। आप लगातार बीमार रहते हैं।
5. हायपर थायरॉईड
पतले लोगों को हायपर थायरॉईड की समस्या भी हो सकती हैं। हायपर थायरॉईड पतले लोगों में होता है। जो लोग इस बीमारी से ग्रास्त होते हैं, उनका वजन नहीं बढ़ पाता। वो पतले रहते हैं। हायपर थायरॉईड में ज्यादा मात्रा में थायराइड हार्मोन बनने लगते है। इससे पीड़ित लोगों में थकावट, बाल झड़ना, वजन कम होना जैसे लक्षण शामिल है।
अगर आपका वजन भी नहीं बढ़ रहा और आप हर समय थकावट, कमजोरी, या किसी भी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो एक बार अपने डॉक्टर से संपर्क जरूर करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
