Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Universal Health Coverage Day: क्यों मनाया जाता है यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे? जानिए इसकी थीम और महत्व
Universal Health Coverage Day 2025: हर साल 12 दिसंबर को यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे (Universal Health Coverage Day) मनाया जाता है। इस दिन का मुख्य उद्देश्य है हर व्यक्ति को अच्छे, किफायती और गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस दिन का सीधा संबंध स्वास्थ्य से है, क्योंकि स्वस्थ जीवन जीना हर इंसान का अधिकार है। वैश्विक स्तर पर इस दिन का उद्देश्य है कि कोई भी व्यक्ति पैसे की कमी के कारण जरूरी इलाज से वंचित न रह जाए और सबको समय पर डॉक्टर, दवाएं और अस्पताल की सुविधाएं मिलें। यह दिन दुनिया भर में स्वास्थ्य प्रणालियों को मजबूत और न्यायसंगत बनाने के लिए जागरूकता फैलाने का एक ग्लोबल दिन है।

कब से हुई शुरुआत?
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे की शुरुआत 12 दिसंबर 2012 को हुई थी। इस दिन संयुक्त राष्ट्र ने सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज को एक जरूरी वैश्विक लक्ष्य के रूप में अपनाया। इसके बाद 12 दिसंबर 2017 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसे आधिकारिक रूप से यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे के रूप में घोषित किया। उस दिन के बाद से आज तक हर साल यह दिन दुनिया भर में मनाया जा रहा है, ताकि सभी तक स्वास्थ्य सेवाओं की समान पहुंच सुनिश्चित की जा सके।
2025 की थीम
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे पर साल 2025 की थीम है- Unaffordable health costs? We're sick of it! यानी अस्वीकार्य स्वास्थ्य खर्च? हम इससे तंग आ चुके हैं! इस थीम का लक्ष्य वैश्विक स्तर पर यह बताना है कि कई सौ देशों में स्वास्थ्य सेवाओं के खर्चे इतने अधिक हो गए हैं कि लोग इलाज कराने के लिए अपनी रोजमर्रा की आवश्यकताओं जैसे खाना, शिक्षा या घर खर्च तक छोड़ने पड़ रहे हैं। इस थीम के सहारे स्वास्थ्य खर्च को किफायती बनाने पर जोर दिया जाएगा, ताकि किसी भी व्यक्ति को अस्पताल की फीस, दवाइयों या जांच का खर्च उठाने में परेशानी न झेलनी पड़े।
हेल्थ कवरेज डे का महत्व
यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज डे का उद्देश्य सशक्त और सुदृढ़ स्वास्थ्य प्रणालियों तथा सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रत्येक वर्ष 12 दिसंबर को, यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज के समर्थक विश्वभर में स्वास्थ्य सेवाओं की प्रतीक्षा कर रहे लाखों लोगों की कहानियां साझा करने, नेताओं से स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापक और बेहतर निवेश करने का आह्वान करने और दुनिया को यह याद दिलाने के लिए अपनी आवाज उठाते हैं कि सभी के लिए स्वास्थ्य एक मानवाधिकार है और न्यायसंगत एवं सुदृढ़ समाजों के निर्माण के लिए एक अनिवार्य आवश्यकता है।
हेल्थ कवरेज डे पर दुनियाभर में कौन-से कार्यक्रम होते हैं?
हर साल की तरह 2025 में भी हेल्थ कवरेज डे पर WHO और अन्य संस्थाओं की ओर से दुनिया भर में कई कार्यक्रम किए जाते हैं। जैसे -
स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने वाले इवेंट
वैज्ञानिक और मेडिकल जानकारी देने वाले सेमिनार
जागरूकता रैली
मुफ्त हेल्थ चेकअप कैंप
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
