Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
स्किन एलर्जी से बिगड़ा उर्फी जावेद का चेहरा, ठीक होने के लिए चल रही है इम्यूनोथेरेपी, जानें क्या है ये?
Urfi javed Skin allergy : हाल ही में उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपनी स्किन प्रॉब्लम के बारे में फैंस को बताया कि बीते कुछ दिनों से वो स्किन एलर्जी से परेशान हैं और इसी वजह से उनका चेहरा ज्यादातर समय सूजा हुआ रहता है। जिसके कारण वो हर दूसरे दिन ऐसे ही सूजे हुए चेहरे के साथ उठती हैं।
इसके अलावा उर्फी ने यह भी बताया कि इस समस्या से निपटने के लिए उनकी इम्यूनोथेरेपी चल रही है। आइए आपको बताते हैं कि इम्यूनोथेरेपी क्या होता है और कैसे ये काम करता है? वैसे आपको बता दें कि इम्यूनोथेरेपी से कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए कारगर मानी जाती है।

क्या होती है इम्यूनोथेरेपी?
उर्फी ने जिस इम्यूनोथेरेपी का जिक्र किया है। वो दरअसल शरीर के कमजोर इम्यून सिस्टम को बढ़ाता या मजबूत बनाता है। इम्यूनोथेरेपी घास और धूल के कण और मधुमक्खी के जहर जैसी चीजों से होने वाली एलर्जी के लिए भी काम करता हैहैं, जो एलर्जी के लक्षणों को कम करता है।
कैसे करता है काम
इम्यूनोथेरेपी में एलर्जेन नामक पदार्थ को एक ड्रिप के जरिए इंजेक्शन के माध्यम से दिया जाता है। एलर्जेन की खुराक शरीर को मिलते ही एंडीबॉडी एक्टिव होने लगते हैं। यह ट्रीटमेंट शुरू होने से पहले एलर्जिस्ट और पेशेंट एलर्जी के लक्षण और उसके कारणों की पहचान के लिए ब्लड टेस्ट किया जाता है। इम्यूनोथेरेपी के कुछ साइडइफेक्टस नहीं देखे जाते हैं।
कई तरह की होती है इम्यूनोथेरेपी
यह थेरेपी एलर्जी के अलावा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी और इन्फ्लेमेटरी रोगों जैसे रियूमेटायड अर्थराइटिस और मल्टीपल स्क्लेरोसिस रोगों के इलाज में ली जाती है। वैसे आपको बता दें कि इम्यूनोथेरेपी भी अलग-अलग तरह की होती हैं। बीमारी और लक्षणों के आधार पर इस थेरेपी का प्रकार का चुनाव किया जाता है।
- मोनोक्लोनल एंटीबॉडी
- इम्यून चेकपॉइंट इनहिबिटर
- एडॉप्टिव सेल ट्रांसफर
- साइटोकिन्स
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
