Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
‘उरी’ से ‘छावा’तक हर किरदार में फिटनेस से जीता फैंस का दिल, ऐसे विक्की कौशल रखते हैं खुद को फिट
Vicky Kaushal Birthday : आज विक्की कौशल अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। वे न सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर हैं बल्कि फिटनेस आइकन भी बन चुके हैं। हर रोल के लिए उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन फैंस को हैरान कर देता है। फिर चाहे वह 'उरी' के कमांडो का रोल हो या 'सेम बहादुर' में आर्मी चीफ का या फिर 'छावा' के मराठा साम्राज्य के राजा संभाजी महाराज का। विक्की अपने शरीर और फिटनेस के साथ हमेशा एक्सपैरिमेंट करते रहते हैं।
फिटनेस के प्रति उनकी डेडिकेशन और अनुशासन उन्हें यंग जनरेशन का फिटनेस आइकन बनाता है। आइए जानते हैं, विक्की कौशल किस तरह खुद को फिट रखते हैं और उनकी डाइट और वर्कआउट रूटीन क्या है?

वर्कआउट में नहीं करते कोई समझौता
विक्की कौशल अपनी फिट बॉडी के लिए घंटों जिम में वर्कआउट करते हैं। उनका मानना है कि फिट रहने के लिए नियमित एक्सरसाइज जरूरी है। वे हर दिन वेट लिफ्टिंग करते हैं ताकि मसल्स मजबूत बनी रहें। इसके अलावा, वह कार्डियो, पुश-अप्स, बैटल रोप ट्रेनिंग और हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं। हर मूवी के किरदार की जरूरत के हिसाब से वह अपना फिटनेस रूटीन और डाइट चेंज करते हैं।
विक्की कौशल सिर्फ फिजिकल फिटनेस ही नहीं, बल्कि मेंटल फिटनेस का भी ख्याल रखते हैं। इसके लिए वह एरोबिक्स, तैराकी, घुड़सवारी और मार्शल आर्ट जैसी एक्टिविटीज करते हैं। इससे उन्हें मानसिक शांति और शरीर को संतुलन में रखने में मदद मिलती है।
वेट गेन और वेट लॉस दोनों में माहिर
विक्की कौशल का शरीर एक्टोमोर्फ टाइप का है, जिसमें वजन बढ़ाना मुश्किल होता है। इसके बावजूद उन्होंने फिल्म उरी के लिए 15 किलो वजन बढ़ाया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था कि "एक्टोमोर्फ के लिए 15 किलो वजन बढ़ाना आसान नहीं था, लेकिन मेरे ट्रेनर राकेश उदियार और उनकी टीम की मदद से यह मुमकिन हुआ।"
वहीं फिल्म सेम बहादुर में आर्मी अफसर के किरदार के लिए उन्होंने लीन और टोन्ड बॉडी बनाई थी। इसके लिए उन्होंने सख्त डाइट और वर्कआउट रूटीन फॉलो किया। उनकी डेडिकेशन यह बताती है कि वे अपने हर रोल को लेकर कितने गंभीर रहते हैं।
स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं
विक्की अपनी डाइट को लेकर बेहद सतर्क रहते हैं। वह हेल्दी और न्यूट्रिशनल चीजों का सेवन करते हैं। उनकी डाइट में अंडा, ओट्स, फल, हरी सब्जियां, प्रोटीन शेक और लीन मीट शामिल होते हैं। वह अनप्रोसेस्ड और जंक फूड से पूरी तरह दूर रहते हैं।
फिल्म की जरूरत के मुताबिक वह डाइट में बदलाव करते हैं। अगर किरदार के लिए लीन बॉडी चाहिए तो कार्बोहाइड्रेट्स और कैलोरी इनटेक कम कर देते हैं और प्रोटीन, हेल्दी फैट्स पर फोकस करते हैं। वहीं मसल्स बिल्ड करने के लिए वह हर दो घंटे में कुछ न कुछ हेल्दी खाते हैं।
चीट डे में खाते हैं मां के हाथ के आलू के पराठे
हालांकि विक्की एक स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो करते हैं, लेकिन उनका एक चीट डे भी होता है। हर मंगलवार को वह शाकाहारी खाना पसंद करते हैं और अपनी मां के हाथ का बना हुआ आलू का पराठा खाते हैं। यह उनके लिए भावनात्मक जुड़ाव भी है और शरीर को मांसाहारी खाने से एक ब्रेक भी।
'छावा' मूवी के लिए किया मस्कुलर ट्रांसफॉर्मेशन
विक्की कौशल की फिल्म छावा 14 फरवरी को रिलीज हुई जिसमें उन्होंने मराठा सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज के बेटे संभाजी महाराज का किरदार निभाया है। इस मूवी के लिए उन्होंने स्पेशल बॉडी ट्रेनिंग ली। मसल्स, चेस्ट, एब्स और ओवरऑल स्ट्रेंथ पर फोकस किया। उनके अनुसार, रेस्ट लेना भी उतना ही जरूरी है जितना वर्कआउट। शरीर को सही आराम देने पर ही मसल्स रिपेयर और ग्रोथ अच्छे से होती है।
फिटनेस टिप्स जिन पर चलता है विक्की कौशल का रूटीन
सही एक्सरसाइज का चयन: मसल्स बिल्ड करने के लिए वह डेडलिफ्ट, स्क्वाट, शोल्डर प्रेस और बेंच प्रेस जैसी स्ट्रेंथ ट्रेनिंग एक्सरसाइज करते हैं।
नियमित पानी पीना: शरीर को हाइड्रेटेड रखना मसल्स रिकवरी और एनर्जी के लिए जरूरी है।
हर दो घंटे में कुछ न कुछ खाएं: बॉडी को लगातार फ्यूल मिलते रहना चाहिए ताकि कैलोरी डेफिसिट न हो और मसल्स ग्रोथ हो सके।
अनुशास सबसे जरूरी: फिटनेस के लिए अनुशासन और लगातार मेहनत जरूरी है। विक्की अपने वर्क और पर्सनल लाइफ के बीच संतुलन बनाते हुए हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो करते हैं।
विक्की कौशल का फिटनेस और ट्रांसफॉर्मेशन सफर यह साबित करता है कि मेहनत, डेडिकेशन और सही गाइडेंस से कोई भी व्यक्ति खुद को फिट बना सकता है। वह यंगस्टर्स के लिए एक इंस्पिरेशन हैं जो एक्टिंग के साथ-साथ अपनी फिटनेस का भी पूरा ख्याल रखना चाहते हैं।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
