Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
नींद में आंखे खोलकर बोलते हैं विक्की कौशल, कितना खतरनाक हो सकता है ये स्लीपिंग डिसऑर्डर!
हाल ही में 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' में विक्की कौशल और उनके भाई सनी कौशल पहुंचे थे। दोनों ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े कई सीक्रेट शेयर किए। शो में सनी कौशल ने विक्की कौशल के स्लीपिंग डिसऑर्डर का खुलासा करते हुए बताया कि 'कई बार विक्की गहरी नींद में भी बातें करने लगते हैं और आंखें खोलकर सोते हैं।' ऐसे में कई बार यह समझ पाने में मुश्किल हो जाती है कि वो सो भी रहा है या नहीं।
विक्की कौशल ही नहीं ऐसे हजारों लोग हैं जो इस तरह की स्लीपिंग डिसऑर्डर से जूझ रहे हैं। आइए जानते हैं कि विक्की कौशल की यह बीमारी कितनी गंभीर है...

इस वजह से नींद में बोलता है व्यक्ति
वहीं नींद में बोलना की पीछे रैपिड आई मूवमेंट (REM) एक वजह होती है। जो कि पूरी नॉर्मल होता है। ऐसा अक्सर कई बार ज्यादा स्ट्रेस लेने या नींद पूरी न होने के वजह से भी हो सकता है। इसके अलावा आदमी बीमार है या किसी तरह की दवा ले रहा है तो इस वजह से भी व्यक्ति नींद में बड़बड़ा सकता है। जो लोग स्लीप एप्निया के मरीज होते हैं वो भी कई बार नींद में बोलने लगते हैं।
रात में आंखें खोलकर सोने की वजह
नींद में आंखें खोलने की कंडीशन को नॉक्टर्नल लैगोफथाल्मोस कहते हैं। इसके पीछे कई वजह हो सकती है। मांसपेशियों के कमजोर होने या किसी अन्य बीमारी की वजह से भी गहरी नींद में आंखें खुली रहती हैं। इसके अलावा यह समस्या जेनेटिक भी हो सकती है।
खतरनाक होता है आंखें खुली रखकर सोना?
कई लोग नींद में आंखें खोलकर सोते हैं। यह भी एक नॉर्मल कंडीशन हैं। नींद में आंखें खोलकर सोने से ड्रायनेस और खराब गुणवत्ता की नींद जैसी समस्या हो सकती है। जिन्हें इस वजह से ज्यादा दिक्कत होती है उन्हें डॉक्टर को दिखाना चाहिए।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications