Latest Updates
-
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2025 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा!
जब 4 घंटे में मैरीकॉम ने घटा लिया था 2 किलो वजन, जानें कैसे मिनटों में वजन कम करते हैं एथलीट
Vinesh Phogat Disqualified:पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगाट को बढे़ हुए वजन के वजह से डिसक्वालिफाई कर दिया गया है। जिसके बाद से ही वो ही चर्चा में हैं। अब इसे लेकर कई मिलीजुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। इसके बाद से लोग कह रहे हैं कि इतना वजन तो कम किया जा सकता था और ऐसा पहले भी कई दफा हो चुका हैं कि एथलीट खासकर बॉक्सर और रेसलर ने ऐन मौको पर वजन कम किया हैं और उस कैटेगरी के लिए परफॉर्म भी किया है। यहां तक की देश की नम्बर वन मुक्केबाज मैरीकॉम भी यह कर चुकी हैं।
आइए आज आपको वो किस्सा सुनाते हैं जब मैरीकॉम से एक घंटे की भीतर दो किलो वजन कम कर लिया था। आइए जानते हैं कि आखिर ऐन मौके पर एथलीट कैसे अपना वजन घटना लेते हैं?

2 घंटे में कम किया था 4 किलो
दरअसल, मैरीकॉम को एक बार पौलेंड में Silesian ओपन बॉक्सिंग टूर्नामेंट में खेलना था और इस वक्त वो 48 किलो वेट कैटेगरी में खेलना चाहती थीं, लेकिन उनका वजन ज्यादा था। ऐसे में 48 किलो वेट में खेलने के लिए उनके पास 4 घंटे ही बचे थे। ऐसे में मैरीकॉम ने डिसक्वालिफाई होने से बचने के लिए एक घंटे जमकर स्किपिंग की और इस तरह उन्होंने अपना वजन कम कर लिया। फिर मैरीकॉम ने अपना वजन घटाकर कॉम्पिटिशन में कजाकिस्तान की एइजेरिम को 5-0 से मात देकर गोल्ड मेडल हासिल किया था।
एथलीट कैसे करते हैं वजन?
ऐसा कई बार होता है कि एथलीट का वजन बढ़ जाता है। जब भी ऐसा होता है एथलीट कई तरह से बहुत कम समय में वजन कम कर लेते हैं। इसके लिए वे हैवी वर्कआउट करते हैं और वे इसके लिए खास कपड़े आते हैं, जिन्हें पहनकर वर्कआउट करने से काफी ज्यादा पसीना निकलता है और कुछ ही घंटों में वजन कम हो जाता है।
एथलीट्स वेटलॉस करने के लिए एफबीटी सूट पहनते हैं, जिससे शरीर में काफी हीट पैदा होती है और उससे पहनकर सोना बाथ लेते हैं। ऐसा करने से बॉडी से काफी तेज पसीना निकलता है और बार-बार टॉयलेट जाते हैं और बॉडी से वॉटर रिटेंशन कम होने लगता है। वॉटर रिटेंशन कम करके एक बार के लिए काफी वजन कम कर किया जाता है।
रस्सी कूदने के फायदे
- रस्सी कूदने से एक्स्ट्रा कैलोरीज को बर्न करने में भी काफी मदद मिल सकती है।
- हृदय और मांसपेशियों को मजबूत करने में रस्सी कूद यानी जंपिग रोप काफी फायदेमंद है।
- रस्सी कूद शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
