Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Vitamin D Deficiency: शरीर में दिखें ये संकेत तो हो जाएं सतर्क, विटामिन डी की कमी के हो सकते हैं लक्षण

जब किसी व्यक्ति के शरीर को धूप या जरूरी पोषक तत्वों के जरिए पर्याप्त विटामिन डी नहीं मिल पाता है तो वह व्यक्ति विटामिन डी की कमी से पीड़ित हो सकता है। शरीर के हेल्दी रहने के लिए विटामिन डी बहुत जरूरी होता है। क्योंकि यह हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करता है। लेकिन शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी नहीं मिलने के कारण आपके शरीर की हड्डियां कमजोर हो सकती हैं, ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या हो सकती है और हड्डियां टूटने का जोखिम में बढ़ जाता है।
विश्व स्तर पर विटामिन डी की कमी सबसे ज्यादा बार होने वाली आहार संबंधी कमियों में से एक है। रोजाना हर व्यक्ति को विटामिन डी की 1500 से 2000 आईयू प्राप्त करनी चाहिए। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट में विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। ताकि लोगों में लगातर बढ़ रहे विटामिन डी की कमी को पूरा किया जा सकें। विटामिन डी की कमी के कारण हड्डी और मांसपेशियों की समस्याएं बढ़ने लगती है। हर तरह के वर्ग में ये समस्या आज के समय में आम हो गई है। आइए जानते हैं विटामिन डी की कमी के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके।
शरीर में विटामिन डी की कमी से होने वाले लक्षण
1. मांसपेशियों में दर्द
2. हड्डियों में दर्द
3. जॉइंट में अकड़न
4. बार-बार बीमार होना
5. थकान और अलस आना
6. पीठ में दर्द होना
7. देर से घाव भरना
8. हड्डी का नुकसान होना
9. बालों का झड़ना
10. डिप्रेशन होना
डाइट में शामिल करें ये फूड्स
1. मछली जैसे ट्राउट, टूना और मैकेरल
2. डिब्बा बंद मछली जैसे हेरिंग और सार्डिन
3. अंडे
4. मछली का लीवर
5. साबूत अनाज
6. दूध
7. बादाम का दूध
8. सोय का दूध
9. संतरे का जूस
धूप से प्राप्त करें विटामिन डी
जब आपकी त्वचा सूरज की किरणों के संपर्क में आती है तो आपका शरीर विटामिन डी बनाता है। ऐसे में शरीर में विटामिन डी की कमी होने पर आप रोजाना थोड़ा समय धूप के संपर्क में आने की कोशिश करें। लेकिन इसस दौरान सनस्क्रीन का जरूरी उपयोग करें। लेकिन किसी कारण आप धूप में नहीं बैठ सकते हैं तो ये जरूर सुनिश्चित करें की आप अपनी डाइट में विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ को जरूर शामिल करें।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
