Latest Updates
-
नेपाल में बाढ़ के बाद भूकंप, इंडोनेशिया में फटा ज्वालामुखी, क्या बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच? -
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट
Walking vs household chores: वॉकिंग या घर में झाडू-पोछा, जानें किससे जल्दी होता है वजन काम
Walking vs household chores : वॉकिंग सेहत के लिए एक प्रभावी और आसान तरीका है, जो न केवल वजन कम करने में मदद करता है बल्कि मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाता है। यह एक नियमित शारीरिक गतिविधि है, जो मांसपेशियों को सक्रिय करती है और कैलोरी बर्न करती है। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक घंटे की वॉक से लगभग 200-300 कैलोरी बर्न होती हैं। वॉकिंग एक स्थिर रफ्तार से होती है, जिससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है और शरीर लगातार कैलोरी जलाता है।
इसके विपरीत, घरेलू काम-काज से भी कैलोरी बर्न होती है, लेकिन यह वॉकिंग जितनी प्रभावी नहीं मानी जाती क्योंकि इसमें निरंतरता और गति की कमी होती है। वॉकिंग तनाव को कम करने और मानसिक स्वास्थ्य सुधारने में भी सहायक है। चलना एक सरल और प्रभावी एक्सरसाइज है, जो पूरे शरीर को सक्रिय कर कैलोरी बर्न करता है और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है। वहीं, बर्तन धोना, सफाई करना, कपड़े धोना और पोछा लगाना भी शारीरिक गतिविधियां हैं, जो फिटनेस बनाए रखने में मदद करती हैं। आइए दोनों में वेटलॉस में क्या ज्यादा हेल्प करता है।

घरेलू काम-काज कितना फिट रखती हैं आपको
घरेलू काम-काज भी फिजिकल एक्टिविटी का हिस्सा हैं और इनमें कैलोरी बर्न होती है। बर्तन धोना, झाड़ू-पोंछा लगाना, सफाई करना, और कपड़े धोने जैसे कार्यों में शरीर सक्रिय रहता है। हालांकि, इन कामों की गति स्थिर नहीं होती-कभी तेज तो कभी धीमी होती है। अनुमान के अनुसार, एक घंटे तक बर्तन धोने से करीब 150-200 कैलोरी बर्न हो सकती है, जबकि झाड़ू और पोंछा लगाने से भी पर्याप्त कैलोरी खर्च होती है। हालांकि, यह वॉकिंग की तुलना में कम प्रभावी है, क्योंकि वॉकिंग एक निरंतर और स्थिर गति वाली गतिविधि है, जो मेटाबॉलिज्म बढ़ाने में अधिक सहायक होती है।
वॉक करने से कितना फिट रहते हैं आप
वॉकिंग और घरेलू कामों के बीच कैलोरी बर्न की तुलना करने पर वॉकिंग अधिक प्रभावी साबित होती है। 30 मिनट की तेज गति वाली वॉक से लगभग 150-200 कैलोरी बर्न होती हैं, जबकि घरेलू कामों से इतनी कैलोरी बर्न करने में करीब एक घंटा लगता है। हालांकि, यदि आप सभी घरेलू काम लगातार करते हैं, तो वॉकिंग से अधिक कैलोरी बर्न हो सकती है। इसलिए, यदि आपके पास समय है, तो वॉकिंग को प्राथमिकता दें, क्योंकि यह अधिक नियमित और प्रभावी है। लेकिन समय की कमी में घर के कामों के जरिए भी फिटनेस बनाए रखना संभव है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
