Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
लिवर डैमेज होने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत डॉक्टर से करवाएं टेस्ट
Early Signs Of Liver Damage: लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। यह शरीर में कई जरूरी कार्यों के लिए जिम्मेदार होता है। लिवर का मुख्य काम शरीर में मौजूद अपशिष्ट पदार्थों को फिल्टर करके बाहर निकालना है। साथ ही, यह भोजन पचाने वाले बाइल प्रोटीन के उत्पादन, रेड ब्लड सेल्स के निर्माण और शरीर में ऊर्जा को स्टोर करने में भी मदद करता है। ऐसे में, शरीर को स्वस्थ रखने के लिए लिवर को स्वस्थ रखना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल के गलत खानपान और खराब जीवनशैली के कारण लिवर से जुड़ी बीमारियां लोगों में तेजी से बढ़ रही हैं। हालांकि, लिवर कभी भी अचानक से डैमेज नहीं होता है। लिवर डैमेज होने से पहले शरीर में कई लक्षण दिखाई देते हैं। लेकिन अक्सर लोग इन लक्षणों को पहचान नहीं पाते हैं। यदि समय रहते इन लक्षणों की पहचान कर ली जाए, तो लिवर को डैमेज होने से बचाया जा सकता है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही लक्षणों के बारे में बताने वाले हैं, जो लिवर डैमेज का संकेत हो सकते हैं। तो आइए, जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

पेट में सूजन या भारीपन
लिवर खराब होने पर पेट में सूजन, दर्द या भारीपन महसूस हो सकता है। आमतौर पर, यह दर्द पेट के ऊपरी दाएं हिस्से में महसूस हो सकता है। अगर आपको भी इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से मिलकर जांच करवाएं।
पैरों और टखनों में सूजन
लिवर डैमेज होने की स्थिति में पैर और टखनों में सूजन की समस्या हो सकती है। दरअसल, लिवर खराब होने पर पैरों में तरल पदार्थ जमा हो जाता है, जिससे पैरों व टखनों में सूजन आ जाती है। साथ ही, उस हिस्से में दर्द भी हो सकता है। इसे मेडिकल भाषा में एडिमा कहते हैं। अगर आपको भी ऐसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
अत्यधिक थकान और कमजोरी
अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी होने पर शरीर ऊर्जा उत्पादन के लिए आवश्यक पोषक तत्वों को सही से अवशोषित नहीं कर पाता, जिससे कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है। अगर आपको हर समय थकान और कमजोरी महसूस होती है, तो डॉक्टर से मिलकर चेकअप जरूर करवाएं।
जी मिचलाना और उल्टी
अगर आपको बार-बार उल्टी और मतली जैसे लक्षण महसूस होते हैं, तो यह लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, लिवर में खराबी के कारण पाचन तंत्र प्रभावित हो सकता है, जिससे उल्टी और जी मिचलाने जैसा महसूस हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से इस तरह के लक्षण महसूस हो रहे हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
त्वचा में खुजली
त्वचा में बार-बार खुजली होना भी लिवर डैमेज का संकेत हो सकता है। दरअसल, जब लिवर ठीक तरह से काम नहीं कर पाता है, तो शरीर में पित्त का स्तर बढ़ जाता है। इसके कारण त्वचा में अत्यधिक खुजली होने लगती है। अगर आपको ऐसे संकेत नजर आ रहे हैं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications