Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
Weight Gain Dos And Don'ts: वजन बढ़ाने की हर कोशिश हो रही नाकाम, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
जिस तरह लोग अपने बढ़ते मोटापे को कम करने के लिए परेशान रहते हैं। ठीक उसी प्रकार कई लोग अपने वजन को लगातार बढ़ाने की कोशिश करते हैं। जिसके लिए वो अपनी डाइट पर फोकस करने के साथ एक्सरसाइज, योग का सहारा भी लेते हैं।
वजन बढ़ाते समय अक्सर ही लोग कई तरह की गलती कर बैठते हैं, जिस कारण उनका वजन लाख कोशिशों के बाद भी बढ़ नहीं पाता है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं जो वजन बढ़ाने के लिए हर संभव काम कर रहे हैं। लेकिन फिर भी आपका वजन बढ़ नहीं पा रहा है तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं वजन बढ़ाते समय आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

वजन बढ़ाने के लिए क्या करें -
1. ज्यादा कैलोरी खाएं
वजन बढ़ाने के लिए आपको कैलोरी बर्न करने से ज्यादा कैलोरी इंटेक करने की जरूरत होती है। ऐसे में आप रोजाना 250 से 500 कैलोरी इंटेक करने का लक्ष्य तय करें।
2. पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थ खाएं
प्रोटीन, हेल्दी फेट और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर, पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करने की कोशिश करें। ड्राई फ्रूट्स, सीड्स, साबुत अनाज, लीन मीट, मछली, फल और सब्जियां खाने की कोशिश करें।
3. थोड़े-थोड़े समय पर कई बार खाएं
एक बार में ज्यादा खाना खाने के स्थाप पर आप दिन में 5 से 6 बार कम-कम खाएं। ऐसे करने से आपका वजन बढ़ने में मदद मिलेगी।
4. बहुत सारा पानी पिएं
पर्याप्त मात्रा में पानी पीना आपके हेल्थ के लिए बहुत जरूरी है। ज्यादा पानी पीने से आप भरा हुआ महसूस करते हैं और हाइड्रेटेड भी रहते हैं।
5. वेट उठाएं
वेट उठाने से आपको मांसपेशियों के निर्माण और शरीर के वजन को बढ़ाने में मदद मिल सकती है।
वजन बढ़ाते समय न करें ये गलतियां
1. जंक फूड पर भरोसा करना
ढेर सारे जंक फूड, जैसे चिप्स, कुकीज और फास्ट फूड का सेवन करने से आपको जल्दी वजन बढ़ाने में मदद मिल सकती है, लेकिन इससे आपके हेल्थ पर भी बुरा असर पड़ सकता है।
2. खाना छोड़ना
वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप अच्छी डाइट लें। अक्सर कई लोग वजन बढ़ाने के दौरान खाना छोड़ देते हैं। लेकिन ये आपके हेल्थ पर उलटा असर डाल सकता है।
3. ओवरडो कार्डियो
कार्डियो आपके पूरे हेल्दी के लिए महत्वपूर्ण है, वजन बढ़ाने के लिए आप जिस कैलोरी का सेवन करने की कोशिश कर रहे हैं, उसकी बहुत अधिक मात्रा बर्न कर सकती है। इसलिए ओवरडो कार्डियो करने से बचें।
4. ज्यादा शराब पीना
शराब में कैलोरी अधिक हो सकती है, लेकिन अत्यधिक शराब पीने से अस्वास्थ्यकर तरीके से वजन बढ़ सकता है जो आपके हेल्थ पर नेगेटिव असर डाल सकता है।
5. नींद पर ध्यान न दें
वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में नींद पूरी करें। कई लोग रात को देर तक जागते हैं, फोन और इलेक्ट्रॉनिक गेजेक्ट्स में लगे रहते हैं जो आपके हेल्थ पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
