Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
वजन कम करने के लिए खाएं चिया सीड्स और खीरे का रायता, दिनभर रहेंगे हाइड्रेटेड
वजन कम करना किसी के लिए भी आसान नहीं है। इसके लिए आपको खुद पर कंट्रोल करना, अपनी पसंद की चीजों को खाने से परहेज करना पड़ता है। वजन कम करने के दौरान आपको पोषक तत्वों से भरपूर भोजन करने की जरूरत होती है जो आपको स्वास्थ्य रहने में भी मदद करें।
खासकर गर्मी के मौसम में वेट लॉस के दौरान खुद को हेल्दी रखने के साथ हाइड्रेटेड रखना बहुत मुश्किल हो सकता है। वजन घटाने के दौरान हाइड्रेट रहना एक बड़ी अहम भूमिका निभाता है और आपकी क्रेविंग को कंट्रोल करने में मदद करता है। इसके लिए गर्मियों में दही सबसे अच्छी डाइट मानी जाती है।

दही न केवल शरीर को ठंडा रखने में आपकी मदद करता है बल्कि आपके शरीर को प्रोटीन देते हुए इम्यूनिटी की क्षमता को भी बढ़ाता है। आज हम आपके लिए एक बेहतरीन रायता की रेसिपी लेकर आए हैं। चिया सीड्स और खीरे का रायता गर्मी में आपको हाइड्रेट रखने के साथ आपके खाने को और स्वादिष्ट बनाने में मदद करेगा।
चिया सीड्स और खीरे का रायता रेसिपी
सामग्री -
* लो फैट दही - 1/2 कप
* खीरा - 100 ग्राम
* भीगे हुए चिया सीड्स - 2 बड़े चम्मच
* धनिए की पत्ती
* हरी मिर्च - 1 बारिक कटी हुई
* भुना हुआ जीरा पाउडर - आधा छोटा चम्मच
* नमक - स्वाद अनुसार
* काला नमक - स्वादानुसार
पोषण मूल्य-
* कैलोरी - 98
* प्रोटीन - 6.2 ग्राम
* फेट - 3.2 ग्राम
* कार्ब्स - 12.2 ग्राम
* फाइबर - 1.6 ग्राम
रायता खाने का फायदा
1. दही
दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। प्रोबायोटिक्स स्वस्थ बैक्टीरिया हैं जो आपके इम्यूनिटी पावर को स्ट्रांग रखने में मदद करता है और पेट की समस्याओं को कम करने में भी काफी फायदेमंद होता है।
2. खीरा
खीरा में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है लेकिन इसमें मिनरल्स और विटामिनों में उच्च होते हैं। साथ ही इसमें बड़ी मात्रा में पानी पाया जाता है जो आपके सेहत के लिए बहुत फ्रेश,पौष्टिक और किसी भी तरह की डाइट के साथ इसे शामिल कर सकते हैं। खीरा खाने से वजन घटाने, हाइड्रेट रहने और पाचन क्रिया को मजबूत रखने में मदद मिलती है।
3. चिया सीड्स
शरीर से फैट कम करने के लिए चिया सीड्स बहुत ही फायदेमंद है। चिया सीड्स में मौजूद फाइबर और प्रोटीन के गुण आपको जल्दी वजन घटाने में मदद कर सकते हैं। यह आपके पाचन क्रिया को भी धीमा कर देता है, जिस कारण आपको जल्दी भूख नहीं लगती है।
( डिस्क्लेमर : इस लेख में दी गई सभी जानकारी और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं। Boldsky Hindi इसकी पुष्टि नहीं करता है। इन चीजों पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें। )
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
