Latest Updates
-
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व
Best Time To Measure Weight: वजन चेक करने का सही समय, तौलते वक्त इन जरूरी बातों का रखें ध्यान
वेटलॉस करना आसान नहीं है। इसके लिए खूब पापड़ बेलने पड़ते हैं। कई तरह की डाइट फॉलो करनी होती है। दिन रात पसीना बहाना होता है। तब जाकर कुछ इंच कम होते हैं। असली परीक्षा तो आपको वेट मशीन पर पास करनी होती है। जब वेट मशीन पर अपना वजन करें और आपको उसमें अंतर नजर आए तो कितनी खुशी होती है ना।
लेकिन हम आपको बता रहे हैं कि आखिर अपना वजन नापते वक्त आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और सही रिजल्ट के लिए आपको किस वक्त वजन चेक करना चाहिए।

सुबह के वक्त चेक करें
वजन जांचने का सही वक्त सुबह है। दिन खत्म होते वक्त वजन चेक करने की बजाए सुबह उठते ही खाली पेट चेक करें। रात भर की नींद के बाद शरीर आराम में रहता है, खाने को पचाने के लिए शरीर को पूरा समय मिलता है। सुबह उठते के समय वेट चैक करने से आपको ऐक्युरेट और एकदम सही रीडिंग मिलती है।
अपने वजन के रिकॉर्ड को मैंटेन करें
अगर वजन में जरा सी भी कमी नजर आए इसे तुरंत कहीं नोट कर लें। आप चाहें तो एक जर्नल मेनटेन कर सकते हैं या फिर ऐप का इस्तेमाल करें। जब भी वेट चेक करें इसे तुरंत नोट कर लें। ऐसा करने से आपको इंस्पिरेशन मिलती रहेगी और खुद को मोटिवेट महसूस करेंगे।
वजन चैक करने का सही तरीका
- सुबह फ्रेश होने के तुरंत बाद वजन चैक करना चाहिए। कोशिश कीजिए कि वजन लेने से पहले पानी न पिएं
- वजन चैक करते वक्त हल्के कपड़े पहनें।
- हर बार एक ही वजन तौलने की मशीन का इस्तेमाल करें
- अगर आप सुबह वजन नहीं ले पा रहे हैं तो हर रोज एक ही समय पर लगातार वजन लें
- महिलाएं पीरियड्स के दौरान वजन न लें
Disclaimer: इस आर्टिकल में दी गई जानकारी सिर्फ सामान्य जानकारी और शैक्षणिक उद्देश्य के लिए है। यह किसी भी तरह की मेडिकल सलाह, जांच या इलाज का विकल्प नहीं है। किसी भी स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या या सवाल के लिए हमेशा अपने डॉक्टर या किसी योग्य व अनुभवी स्वास्थ्य प्रदात्ता से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
